फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan mufti sex video viral sexually assaulting student fir registered in lahore

पाकिस्तान: बुजुर्ग मौलाना का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मदरसे के छात्र से यौन संबंध बनाने का आरोप

Fri, 18 Jun 2021 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 03:43 PM IST
सार

पाकिस्तान में एक मदरसे के बुजुर्ग मुफ्ती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद लाहौर पुलिस ने मुफ्ती के खिलाफ कई धाराएं दर्ज की हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
pakistan mufti sex video viral sexually assaulting student fir registered in lahore
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media

विस्तार

पाकिस्तान के वरिष्ठ मौलाना मुफ्ती अजीजुर रहमान का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुजुर्ग मौलाना पर मदरसे के एक छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। वीडियो लीक होने के बाद खबर आग की तरह फैल गई। लाहौर पुलिस ने मुफ्ती अजीजुर रहमान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाहौर के उत्तरी कैंट पुलिस स्टेशन में अजीजुर रहमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


तीन साल तक मौलाना ने किया दुष्कर्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छात्र का आरोप है कि मौलाना मुफ्ती रहमान ने कहा था कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद मेरे ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटा देगा। इतना ही नहीं, मुफ्ती ने यह भी कहा था कि वह मुझे परीक्षा में पास भी कर देगा, लेकिन तीन साल तक उसने मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया। मैंने जब इसका विरोध किया तो उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने सुनाई आपबीती
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र ने बताया कि उसे जामिया मंजूरुल इस्लामिया में 2013 में दाखिला मिला था। छात्र ने कहा कि परीक्षा के दौरान मुफ्ती रहमान ने उस पर और एक अन्य छात्र पर परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। वहीं पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र का आरोप है कि इसके साथ ही उसे वफाकुल मदारिस में तीन साल के लिए परीक्षा देने पर भी रोक दिया, इसी बीच मौलाना ने वादा किया कि मेरे ऊपर लगी सभी पाबंदियां रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन मौलान मेरे साथ लगातार जुल्म ढाता रहा। पीड़ित का कहना था कि उसके पास यौन उत्पीड़न का शिकार होने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा प्रशासन ने नहीं सुनी बात
पीड़ित छात्र ने बताया कि उसने मदरसा प्रशासन से मौलाना मुफ्ती के खिलाफ शिकायत की, लेकिन प्रशासन ने बात मानने से इनकार कर दिया। बल्कि, मदरसा प्रशासन ने कहा कि मुफ्ती रहमान एक पवित्र व्यक्ति हैं और उसकी शिकायत सुनने के बजाय उस पर झूठा बयान देने का आरोप लगा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed