फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan mp says 3:30 am Our respect went away

#PulwamaRevenge: पाक सांसद ने कहा- सुबह 3:30 बजे हमारी इज्जत चली गई

Wed, 27 Feb 2019 01:40 AM IST
संदीप भट्ट एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 27 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
pakistan mp says 3:30 am Our respect went away
हिना रब्बानी
पाक सेना के यह स्वीकार करने के बाद कि भारतीय सैन्य विमानों ने एलओसी पार करके पाक धरती पर हमला किया है, पाकिस्तानी संसद में इमरान सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। पाक सांसदों ने संसद में इमरान खान के खिलाफ ‘शेम-शेम’ के नारे लगाए और कहा, सुबह 3:30 बजे पाकिस्तान की इज्जत चली गई। 
विज्ञापन


सांसद फख्र इमाम ने कहा कि मोदी जैसा पाक विरोधी नेता नहीं हुआ और शायद ही कोई कोई दूसरा भारतीय नेता हमारे इतना खिलाफ होगा। सांसद अयाज सादिक ने कहा, जब से मोदी सरकार आई है हमारे पास इकट्ठा होने के अलावा कोई चारा नहीं है। पाक विदेश मंत्री ने अपनी जापान यात्रा रद्द कर दी। 
विज्ञापन

इस बीच बौखलाए पाक ने भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत करने का फैसला लिया और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपनी जापान यात्रा रद्द करते हुए देशवासियों से धैर्य रखने की अपील की और तिलमिलाकर कहा कि पाक को जवाब देना आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) में सुषमा स्वराज के गेस्ट ऑफ ऑनर बनाए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पाक से इस सम्मेलन का बायकाट करने की मांग की। हिना ने कहा कि इमरान सरकार बताए कि भारत का जवाब पाक कैसे देगा और उसका क्या असर होगा। 

पाक अखबार ‘डॉन’ ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर-जनरल आसिफ गफूर ने आधिकारिक ट्विटर के हवाले से दावा करते हुए कहा कि एलओसी पार करने के बाद पाक वायुसेना ने तुरंत हाथापाई की और भारतीय विमान वापस लौट गए। गफूर ने कहा, भारतीय लड़ाकू विमान इतनी ताकत से हमला कर रहे थे कि पाक को जल्दबाजी में पेलोड (विमान की वहन क्षमता) जारी करना पड़ा जिसमें विस्फोटक वारहेड या उपकरण शामिल किए गए। ट्वीट के मुताबिक भारतीय विान एलओसी को पार करके 3-4 मील पाक में घुस आए थे। 

पाक में आपातकाल जैसे हालात हैं
 

पाक की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इमरान खान पर बरसते हुए कहा कि पाक में आपातकाल जैसे हालात हैं। भारत के इस हमले के बाद पाक में संयुक्त संसद सत्र बुलाया जाना चाहिए और पीएम इमरान खान खुद आकर इस पर सफाई दें। 


भारतीय सेना 70 किमी अंदर तक घुसी

पाक सांसद फख्र इमाम ने संसद में पहले कहा था कि भारतीय वायुसेना अपने हमले को अंजाम देने के लिए पाक सीमा में 40 किलोमीटर अंदर तक घुस आई थी। लेकिन बाद में पाक सेना के बयान के बाद कहा कि भारत ने 70 किमी अंदर घुसकर पाक में मार की है। सांसद अयाज सादिक ने कहा कि मैं दावे से कहता हूं कि हमें पूछा तक नहीं गया। उन्होंने पाक सरकार पर तंज कसते हुए कहा, भारत के इस ऑपरेशन की मिसाल पूरी दुनिया में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed