इमरान के मंत्री ने पीएम मोदी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, जंग की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। यहां तक कि इमरान सरकार में रेल मंत्री रशीद अहमद ने भारत को युद्ध की भी धमकी दी है।
इमरान के मंत्री ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए पीएम मोदी की तुलना 'हिटलर-मुसोलिनी' से कर डाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानों के लिए खड़ी हो रही समस्याएं दोनों देशों को युद्ध की तरफ ले जा सकती हैं।
उन्होंने दावा किया कि कश्मीर और भारत के मुसलमानों के साथ खड़ा उनकी जिम्मेदारी है। जिस ढंग से मोदी सरकार मुसलमानों के लिए समस्या खड़ी कर रही है, उससे दोनों देशों के बीच मतभेद में इजाफा होगा। रशीद पहले भी कह चुके हैं कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो पूरा उप महाद्वीप इसमें शामिल होगा।
Sheikh Rashid Ahmad,Pakistan Minister: It's our responsibility to stand in solidarity with Muslims of Kashmir&India.The way India's Modi Mussolini Hitler is creating problems for Indian Muslims,differences b/w India&Pakistan will increase which might drag both countries to a war. pic.twitter.com/WyiXwFwX3i
— ANI (@ANI) December 14, 2019
विवादित बयानों से है पुराना नाता
ऐसा नहीं है कि इमरान के इस मंत्री ने पहली बार कोई विवादित बयान दिया हो। उन्होंने दावा किया था कि करतारपुर कॉरिडोर पाक पीएम इमरान खान नहीं बल्कि सेना प्रमुख बाजवा का प्रोजेक्ट था।