फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan minister chaudhry fawad hussain says all suicide bombers are Madrasa students

पाकिस्तानी मंत्री ने माना- सभी फिदायीन हमलावर मदरसों के छात्र, यह कड़वी सच्चाई

Wed, 11 Sep 2019 08:21 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
pakistan minister chaudhry fawad hussain says all suicide bombers are Madrasa students
पाकिस्तानी विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन - फोटो : Twitter
अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में ज्यादा रहनेवाले पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक बार फिर विवाद मोल ले लिया है। चौधरी फवाद के एक विवादित बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें घेरा जा रहा है। 
विज्ञापन

आत्मघाती हमलावर मदरसों के छात्र: फवाद

विज्ञापन
विज्ञापन



फवाद ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया में कहा कि यह सच है कि मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्र आत्मघाती हमलावर नहीं होते। लेकिन, यह एक कड़वी सच्चाई है कि सभी आत्मघाती हमलावर मदरसों के छात्र होते हैं। 

फवाद का दावा- भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को धमकी दी 

इससे पहले फवाद ने मंगवार दोपहर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'कमेंटेटर्स से मुझे बताया कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने पाकिस्तान दौरे से इनकार नहीं किया तो उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा।' इस पर खुद श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने हुसैन का दावा झूठा बताया। उन्होंने कहा था कि 2009 में हमारे खिलाड़ियों पर पाकिस्तान में जो हमला हुआ था, उसकी वजह से कुछ कुछ प्लेयर्स ने दौरे पर न जाने का फैसला किया।

चंद्रयान-2 की विफलता पर कसा था तंज, हुए ट्रोल

पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 की विफलता पर तंज कसने में जरा भी समय नहीं लिया था। चौधरी ने चंद्रयान-2 को महज एक खिलौना करार देते हुए ट्वीट किया, 'जो काम आता नहीं है उससे पंगा नहीं लेते डियर इंडिया'। जिस तकनीक से चंद्रयान-2 को तैयार किया गया और अंतरिक्ष में भेजा गया, उस तकनीक को विकसित करने में खुद पाकिस्तान अभी बरसों दूर है। इसके बाद तो भारत समेत दुनिया भर में मौजूद हिंदुस्तानियों ने चौधरी की जमकर क्लास लगाई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

चौधरी के इस बयान की पाकिस्तान में भी निंदा की गई। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने लिखा कि यह बचकाना बयान है। कुछ ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष क्षमता के आगे अगर हम खुद को आंकेंगे तो बौने साबित हो जाएंगे। 

अनुच्छेद 370 पर भी बौखलाए थे

इमरान खान के करीबी माने जाने वाले फवाद चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद भी जमकर आग उगली थी। उस वक्त फवाद चौधरी ने कहा था कि पाकिस्तान को भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर देने चाहिए। कश्मीर की स्थिति पर पाकिस्तान संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए फवाद चौधरी ने कहा था कि पाकिस्तान को जंग से नहीं डरना चाहिए, क्योंकि सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जंग सम्मान के लिए लड़ी जाती है, जीतने या हारने के लिए नहीं। तो हमें जंग से नहीं डरना चाहिए।

फवाद ने कहा- पाकिस्तान आतंक की पनाहगाह 

चौधरी फवाद हुसैन ने 2013 में एक ट्वीट में कहा था कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे बेहतरीन सुसाइड बॉम्बर्स बनाता है। इसमें कोई शक नहीं। उस समय भी सोशल मीडिया यूजर्स ने फवाद हुसैन का मजाक उड़ाया था। हालांकि, तब वो इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ जुड़े विपक्ष के नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed