{"_id":"603be1cd47229c1dd15acf34","slug":"pakistan-may-start-importing-cotton-from-india-after-new-ceasefire-agreement-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर संघर्षविराम समझौते के बाद भारत से कपास का आयात शुरू कर सकता है पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एलओसी पर संघर्षविराम समझौते के बाद भारत से कपास का आयात शुरू कर सकता है पाकिस्तान
Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान जमीन मार्ग से भारत से कपास के आयात की मंजूरी दे सकता है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नए संघर्षविराम समझौते के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कुछ बहाल होने की संभावनाएं बढ़ी हैं। रविवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय में सूत्रों के हवाले से ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने लिखा है कि वाणिज्य पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद इस बारे में फैसला ले सकते हैं कि अगले सप्ताह से भारत से कपास और धागे का आयात करना है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि कपास की कमी का मुद्दा पहले ही प्रधानमंत्री इमरान खान के संज्ञान में लाया जा चुका है। खान के पास वाणिज्य मंत्रालय का भी प्रभार है। सूत्रों ने बताया कि एक बार सैद्धान्तिक फैसला होने के बाद मंत्रिमंडल की आर्थिक संयोजन समिति के समक्ष औपचारिक आदेश रखा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में आंतरिक चर्चा हो चुकी है लेकिन अंतिम फैसला प्रधानमंत्री की अनुमति के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन