{"_id":"5dad7e8a8ebc3e0178343060","slug":"pakistan-may-consider-full-airspace-closure-for-india-says-civil-aviation-minister-ghulam-sarwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने की तैयारी में पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने की तैयारी में पाकिस्तान
Mon, 21 Oct 2019 03:16 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 21 Oct 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर रविवार को हुई गोलीबारी से उपजे ताजा हालातों के बीच पाकिस्तान की सरकार अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर सकती है। इस संबंध में पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान का कहना है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
खान ने रविवार को कहा कि कैबिनेट की में भारत के लिए हवाई मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेने पर विचार किया जा सकता है। खान का यह बयान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई क्षेत्रों में संघर्षविराम उल्लंघन की ताजा घटनाओं के बाद आया है। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस ताजा गोलीबारी में उसका एक जवान और छह आम नागरिक मारे गए हैं।
विज्ञापन