फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Massive Corruption in US relief aid for Flood

Pakistan: पाकिस्तान ने अमेरिकी राहत फंड को भी नहीं बख्शा, जमकर मचाई लूट-खसोट, आगबबूला हुए बाइडन के अधिकारी

Wed, 12 Oct 2022 11:03 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

पाकिस्तान में आए भीषण बाढ़ से बचाव के लिए अमेरिका ने राहत फंड भेजी थी लेकिन पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों ने इसमें भी लूट-खसोट मचा दी।

विज्ञापन
Pakistan Massive Corruption in US relief aid for Flood
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान द्वारा भ्रष्टाचार की एक ऐसी करतूत सामने आई है जिसे सुनने के बाद अमेरिका आगबबूला हो गया है। दरअसल, पाकिस्तान में आए भीषण बाढ़ से बचाव के लिए अमेरिका ने राहत फंड भेजा था लेकिन पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों ने इसमें भी लूट-खसोट मचा दी। जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पता चला है। वहीं इसकी जानकारी जब अमेरिका को लगी तो अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पाकिस्तान की क्लास लगा दी। प्राइस ने कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी देश में हम भ्रष्टाचार तो स्वीकार नहीं करेंगे। प्राइस ने कहा कि हम दुनिया में त्रासदी झेल रहे देशों की मदद करते हैं, हम उनकी सुरक्षा के लिए वित्तीय सहायता भेजते हैं लेकिन इस तरह से भ्रष्टाचार करना बहुत गंभीर मामला है। हम इसका आंकलन करेंगे और आगे कार्रवाई पर विचार करेंगे।

विज्ञापन


हमने अपने कार्यक्रमों की निगरानी के लिए टीम बनाई है: नेड प्राइस 
भ्रष्टाचार को गंभीर मानते हुए नेड प्राइस ने कहा कि हमने पर्याप्त ट्रैकिंग तंत्र की निगरानी स्थापित किया है। प्राइस ने कहा कि टीम के सदस्य क्षेत्र में हमारे कार्यक्रमों की निगरानी के लिए नियमित यात्राएं करते हैं। हमारे पास एक आपदा सहायता प्रतिक्रिया टीम भी है जिसे डार्ट कहा जाता है और उनके सदस्य सिंध प्रांत के बलूचिस्तान में 10 से अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों की यात्रा  कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका ने बाढ़ राहत के नाम पर दिए थे 460 करोड़ रुपए
बता दें कि अमेरिका ने  पाकिस्तान को बाढ़ राहत प्रदान करते हुए 460 करोड़ रुपये की खाद्य सुरक्षा सहायता के अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।  साथ ही अमेरिका ने विनाशकारी बाढ़ के कारण पूरे पाकिस्तान में हुई तबाही और जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया था। लेकिन इस तरह से पाकिस्तान में भ्रष्टाचार ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को एफ-16 बिक्री का अमेरिकी फैसला मूर्खतापूर्ण : रिपोर्ट
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का 45 करोड़ डॉलर मूल्य के एफ-16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान को बेचने का निर्णय एक मूर्खतापूर्ण विचार है। माइकल रुबिन ने ‘वाशिंगटन एक्जामिनर’ में एक वेबसाइट पर लिखा, हालांकि दो सप्ताह पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जोर देकर कहा था कि बिक्री से पाकिस्तानी आतंकी गुटों से संघर्ष में मदद मिलेगी लेकिन उसके औचित्य में समस्याएं हैं। लेखक ने कहा, पाक बलोचिस्तान में अपनी ही विद्रोही आबादी के खिलाफ इनका ज्यादा इस्तेमाल कर सकता है। रुबिन ने बाइडन के इस फैसले को नैतिक रूप से अटपटा व जोखिम भरा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed