फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Main accused in Nankana Sahib violence arrested

पाकिस्तान : गुरुद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2020 04:49 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,लाहौर Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 06 Jan 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Main accused in Nankana Sahib violence arrested
गुरुद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की घटना का मुख्य आरोपी इमरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पाक पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इमरान के खिलाफ सख्त आतंक रोधी कानून की गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब प्र्रांत के मुख्यमंत्री मीडिया प्रवक्ता अजहर मासवानी ने ट्वीट पर बताया कि इमरान को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ ननकाना साहिब थाने में 7एटीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मासवानी ने सलाखों के पीछे खड़े इमरान की तस्वीर भी इस ट्वीट के साथ साझा की। 7 एटीए आतंकवाद रोधी कानून के अंतर्गत एक गैर जमानती धारा है। 
विज्ञापन

इमरान ने तोड़ी चुप्पी

ननकाना साहिब में हुई वारदात पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी शुक्रवार को चुप्पी तोड़ी। इमरान ने घटना की निंदा करते हुए कहा, यह घटना हमारी सोच के खिलाफ है और सरकार इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले भारत ने भी इस घटना की घोर निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से तुरंत कार्रवाई करने और वहां मौजूद सिख समुदाय की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की थी। गौरतलब है कि शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर हमला कर पथराव किया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस दल को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed