{"_id":"6137a64f8ebc3e5fa21d47e0","slug":"pakistan-looks-for-5g-rollout-by-2023-fdi-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: साल 2023 में 5जी सर्विस शुरू करने की तैयारी, दूरसंचार उद्योग में 1.2 अरब डॉलर का हुआ विदेशी प्रत्यक्ष निवेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: साल 2023 में 5जी सर्विस शुरू करने की तैयारी, दूरसंचार उद्योग में 1.2 अरब डॉलर का हुआ विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
संजीव कुमार झा
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
सार
पाकिस्तान के दूरसंचार उद्योग में 1.2 अरब डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश हुआ है, इसकी वजह से दूरसंचार उद्योग का आकार बढ़कर 16.9 अरब डॉलर का हो गया है।
विज्ञापन
5G
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान साल 2023 में अधिक उन्नत 5जी सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन सालों में पाकिस्तान के दूरसंचार उद्योग में 1.2 अरब डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश हुआ है, इसकी वजह से दूरसंचार उद्योग का आकार बढ़कर 16.9 अरब डॉलर का हो गया है।
विज्ञापन
डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालय ने हाल में प्रधानमंत्री इमरान खान के समक्ष प्रस्तुतीकरण में कहा कि भविष्य के डिजिटलीकरण और 5जी जैसी नई प्रौद्योगिकी के लिए ‘गहराई से फाइबर’ लगाने का काम यूनिवर्सल सर्विस फंड (यूएसएफ) से किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईटी और दूरसंचार मंत्री सैय्यद अमीन उल हक ने कहा कि सरकार आईटी सेवाओं के निर्यात को लेकर काफी उम्मीदें हैं। 2020-21 में आईटी सेवाओं का निर्यात 47 फीसदी बढ़कर 2.1 अरब डॉलर हो गया है। मंत्री ने कहा कि दूरसंचार उद्योग का आकार 16.9 अरब डॉलर हो गया है। पिछले तीन साल के दौरान क्षेत्र को 1.2 अरब डॉलर का एफडीआई मिला है। इसलिए अब 2023 में 5जी सर्विस को चालू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन