फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Law and order situation deteriorates in KP as terrorist attacks surge in region

खैबर-पख्तूनख्वा: आतंकी हमलों के कारण कानून-व्यवस्था के बिगड़े हालात, FIA के सहायक निदेशक की हत्या

Tue, 13 Dec 2022 02:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Dec 2022 02:17 AM IST
सार

द न्यूज इंटरनेशनल द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर, दक्षिणी क्षेत्रों और मर्दन क्षेत्र सहित कई जिलों में हाल ही में हुए हमलों के बाद पुलिस पूरे प्रांत में हाई अलर्ट पर है। 

विज्ञापन
Pakistan: Law and order situation deteriorates in KP as terrorist attacks surge in region
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब। - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत में कानून और व्यवस्था के हालात बेहद खराब हो गए हैं। जियो न्यूज ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यहां पूरे प्रांत में आतंकी हमले बढ़ गए हैं। अगस्त के मध्य और नवंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रांत में कम से कम 118 आतंक हमले दर्ज हुए, जबकि 26 पुलिसकर्मी, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 12 कर्मियों और 17 नागरिक मारे गए।

विज्ञापन


द न्यूज इंटरनेशनल द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर, दक्षिणी क्षेत्रों और मर्दन क्षेत्र सहित कई जिलों में हाल ही में हुए हमलों के बाद पुलिस पूरे प्रांत में हाई अलर्ट पर है। जियो न्यूज ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पुलिस के अलावा, प्रमुख राजनेताओं ने भी धमकी मिलने की शिकायत की है। उनके कुछ घरों को भी ग्रेनेड से निशाना बनाया गया है। रविवार को, अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) प्रांत की प्रवक्ता समर बिलौर ने कहा कि उनके प्रांतीय अध्यक्ष आइमल वली खान को उनकी हत्या की साजिश के बारे में फोन आया था। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने ऐसी धमकियों की निंदा की है।
विज्ञापन


एफआईए के सहायक निदेशक की हत्या
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के 48 वर्षीय सहायक निदेशक इनामुल्लाह खान की हमलावरों ने मोहल्ला मीर में अपने परिवार के साथ एक निर्माणाधीन घर में गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की पहचान शरीफुल्ला और अली बहादर के रूप में हुई है। हमले में खान का परिवार बाल-बाल बचा। उनके परिवार का हमलावरों से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तानी सीमा पर फायरिंग की निंदा
पीएम शहबाज शरीफ ने अशांत बलोचिस्तान प्रांत स्थित चमन क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अफगानिस्तानी तालिबान बलों द्वारा की गई गोलीबारी की निंदा की है। इस फायरिंग में दस लोगों की मौत हुई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। बता दें कि दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए अहम मुख्य सीमा पर गोलीबारी की इस घटना के बाद सोमवार को भी इस्लामाबाद और अफगानिस्तान के तालिबान शासकों में तनाव रहा। शहबाज ने कहा कि यह घटना अकारण की गई जो दुर्भाग्यपूर्ण थी।


बलोचिस्तान में बम धमाका, एक की मौत
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के अवारन जिले में एक धमाके के बाद एक मौत और सात अन्य के घायल होने की सूचना है। यह धमाका अवारन के मुख्य बाजार में एक दुकान में हुआ और दुकानदार की मौत हो गई। इस विस्फोट में आसपास की दूसरी दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed