{"_id":"6275b6768787b127f92bae88","slug":"pakistan-is-furious-due-to-the-delimitation-of-india-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कश्मीर में परिसीमन पर बौखलाया पाक, भारतीय प्रभारी राजदूत तलब, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कश्मीर में परिसीमन पर बौखलाया पाक, भारतीय प्रभारी राजदूत तलब, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
Sat, 07 May 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 May 2022 05:29 AM IST
सार
तिलमिलाए पाक ने यह तक कह डाला कि इस आयोग का मकसद कश्मीरी मुस्लिमों को नागरिकता से वंचित करना है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय पक्ष से कहा, यह पूरी कवायद हास्यास्पद थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में भारत के परिसीमन कराए जाने से पाकिस्तान बौखला उठा है। उसके विदेश मंत्रालय ने भारत के प्रभारी राजदूत को तलब करके परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराई है। पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के कश्मीर पर परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को खारिज करता है।
विज्ञापन
तिलमिलाए पाक ने यह तक कह डाला कि इस आयोग का मकसद कश्मीरी मुस्लिमों को नागरिकता से वंचित करना है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय पक्ष से कहा, यह पूरी कवायद हास्यास्पद थी।
विज्ञापन
उसने कहा, इस कोशिश के जरिये भारत 5 अगस्त 2019 को उठाए गए अपने कदम को सिर्फ वैध आधार देना चाहता है जिसके तहत भारत ने कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान खत्म किए थे। पाक ने कहा, इस कदम के पीछे भारत की गुप्त योजना छिपी हुई है। उसने परिसीमन के नाम पर विधानसभा क्षेत्रों को ऐसे डिजाइन किया है कि मुस्लिमों की बढ़त कम की जा सके।
विज्ञापन
कनाडा से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश में 6 भारतीय गिरफ्तार
कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश के आरोप में छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है। एक नौका में सवार इन सभी लोगों को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।
अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा मंत्रालय ने कहा, सेंट रेजिस मोहॉक ट्राइबल पुलिस, अक्वेसेस्ने मोहॉक पुलिस सेवा और होगन्सबर्ग-अक्वेसेस्ने वालंटियर फायर विभाग की मदद से अमेरिकी अधिकारियों ने मसेना सीमा गश्ती स्टेशन से सात लोगों को पकड़ा है। इनमें छह भारत के नागरिक हैं। इन पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने की कोशिश करने का आरोप है। सातवां शख्स अमेरिकी नागरिक है जिस पर मानव तस्करी में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर इन लोगों को जुर्माने के साथ 10 साल कैद की सजा हो सकती है।
आईएसएस से धरती पर लौटे राजा चारी समेत 4 अंतरिक्ष यात्री
अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स 4 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती लौटा लाई। ये यात्री शुक्रवार को मेक्सिको की खाड़ी में उतरे। इनमें 3 अमेरिका के और एक जर्मनी का है। कैप्सूल कमांडर राजा चारी ने कहा, यह शानदार यात्रा रही।
भारतवंशी राजा चारी ने अंतरिक्ष से धरती पर आने के बाद सिर्फ एक शिकायत नोट की। उन्होंने कहा, ये पानी की बोतलें बहुत भारी हो गईं। नासा के राजा चारी, टॉम मार्शबर्न और कायला बैरोन तथा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मैथियास मौरर धरती पर लौटने के एक घंटे के भीतर कैप्सूल से बाहर आए। उन्हें मेडिकल जांच के लिए दूर ले जाया गया है। अब आईएसएस पर तीन रूसी, तीन अमेरिकी और एक इतालवी अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं।
न्यूयॉर्क में विमान का इमरजेंसी गेट खोल डैने (पंख) पर चढ़ा
शिकागो के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक 57 वर्षीय यात्री ने हवाई जहाज का इमरजेंसी गेट खोला और डैने पर चलने लगा। पुलिस ने यात्री को हिरासत में ले लिया है। यह घटना तब हुई जब यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट सैन डिएगो से शिकागो हवाई अड्डे पर पहुंची। कैलिर्फोनिया के रैंडी फ्रैंक डेविला यात्रियों से फ्लाइट से उतरने के दौरान यह हरकत की और फिर नीचे कूद गया। उस पर आपराधिक हमले का भी आरोप है।
वाम शासन में केरल बना इस्लामी आतंकवाद की नर्सरी : नड्डा
कोझिकोड। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल की वामपंथी सरकार पर इस्लामी आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा, मौजूदा सरकार में केरल इस्लामी आतंकवाद की नर्सरी बन गया है।
नड्डा ने पार्टी की एक रैली में शुक्रवार को कहा, माकपा के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार हमेशा से यह जताती है कि वह समाज के हर वर्ग को बराबर दर्जा देती है। लेकिन असल में वह छद्म धर्मनिरपेक्षता की नीति अपनाती है। वह एक वर्ग को विशेष दर्जा देती और दूसरे वर्गों को बांटने का काम करती है।
मानव संसाधन की कमी से बीएसएफ के कामकाज पर पड़ रहा बुरा असर
पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पर सुरक्षा को लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को मानव संसाधन की कमी और उचित प्रशिक्षण के अभाव जैसी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अर्द्धसैन्य बल की आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में अंदरूनी गड़बड़ियों, कानून-व्यवस्था की ड्यूटी और उग्रवाद विरोधी ऑपरेशनों के लिए बल के जवानों की तैनाती का सीमा की सुरक्षा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। साथ ही कहा कि पिछले कई सालों के दौरान बल के प्रशिक्षण मानकों में भी गिरावट आई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हमने पिछले कई सालों में अपने प्रशिक्षण के मानकों में कमी की है और इसका पहला असर सामूहिक प्रशिक्षण पर पड़ा, जिसका परिणाम यह है कि अब वस्तुत: कोई सामूहिक प्रशिक्षण ही नहीं है। मुख्यत: सीमा की सुरक्षा का जिम्मा देखने वाले बीएसएफ को देश में चुनाव और वीआईपी ड्यूटी के लिए कहीं भी तैनात कर दिया जाता है।
शाओमी के 5,551 करोड़ जब्त करने पर हाईकोर्ट की रोक
मोबाइल कंपनी शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया के 5551.27 करोड़ रुपये जब्त करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आदेश पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। ईडी ने यह कार्रवाई कंपनी पर भारत से पैसा कमा कर ‘तकनीक के लिए रॉयल्टी’ चुकाने के बहाने चीन और अमेरिका स्थित तीन कंपनियों को भेजने के आरोप में फेमा के कानूनी प्रावधानों के तहत की थी।
जस्टिस हेमंत चंदनगोदर ने वित्त मंत्रालय और ईडी के अधिकारियों को नोटिस भी जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा। अगली सुनवाई 12 मई को होगी। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद चीनी उद्योग समूह शाओमी की भारतीय सहयोगी शाओमी इंडिया अपने बैंक खातों में सामान्य लेन-देन व कारोबार कर सकेगी।