फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan international airport resumes operations in Europe after four year suspension news in hindi

Pakistan: पीआईए ने यूरोप में फिर शुरू किया परिवहन, यूरोपियन यूनियन की विमानन एजेंसी ने लगाया था प्रतिबंध

Fri, 10 Jan 2025 05:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 10 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

ख्वाजा आसिफ ने यूरोपीय संघ के विमानन अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोबारा लॉन्च का जश्न मनाने के लिए पीआईए ने विमान के पिछले हिस्से में एफिल टावर का हिस्सा बनाकर और सामने के हिस्से में आई लव पेरिस का स्लोगन लिखा।

विज्ञापन
Pakistan international airport resumes operations in Europe after four year suspension news in hindi
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरवेज - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान राष्ट्रीय ध्वज वाहक ने शुक्रवार को पेरिस के लिए अपनी पहली उड़ान के साथ यूरोप में अपना परिवहन फिर से शुरू किया। इसी के साथ सुरक्षा मानकों को लेकर यूरोपियन यूनियन की विमानन एजेंसी द्वारा चार साल से अधिक समय तक लगे प्रतिबंध का अंत हो जाएगा। कराची मे उतरने के असफल प्रयास और फिर अपने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के यूरोप में संचालन के प्राधिकरण को जून 2020 में निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


पीके -749 उड़ान का किया गया उद्घाटन
प्रतिबंध हटने के बाद पहली बार इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर के 12:10 बजे बोइंग 777 (एपी-बीजीके) एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी। पीके -749 उड़ान का उद्घाटन किया गया और विमानन मंत्री ख्वाजा आसिफ, पीआईए के सीईओ एयर वाइस मार्शल अमीर हयात और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे विदा किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमानन मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पीआईए के सीईओ एयर वाइस मार्शल अमीर हयात समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय उड़ानों को संभव बनाने के लिए पीआईए और नागरिक उड्डयन के प्रयासों की भी सराहना की। 
विज्ञापन


विमानन मंत्री ने यूरोपीय संघ के विमानन अधिकारियों का जताया आभार
ख्वाजा आसिफ ने यूरोपीय संघ के विमानन अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोबारा लॉन्च का जश्न मनाने के लिए पीआईए ने विमान के पिछले हिस्से में एफिल टावर का हिस्सा बनाकर और सामने के हिस्से में आई लव पेरिस का स्लोगन लिखा। पीआईए के प्रवक्ता ने ने कहा कि एयरलाइन अब यूरोप में अपने पंख फैला रहा है। यह सप्ताह में में दो बार शुक्रवार और रविवार को इस्लामाबाद और पेरिस के बीच सीधी उड़ानें भरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रतिबंध तब लगाया गया जब तत्कालीन विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने कराची दुर्घटना के तुरंत बाद पाकिस्तानी पायटलों की प्रामाणिकता के बारे में एक विवादास्पद बयान दिया था। इस बयान के कारण ईएएसए ने यूरोप और ब्रिटेन में अपने सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले मार्गों से एयरलाइन पर प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि पाकिस्तान एयरलाइन का निजीकरण करने की कोशिश कर रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed