फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan plane crash latest news in hindi PIA flight from Lahore to Karachi carrying 90 passengers crashes near Karachi Airport

Pakistan plane crash: पाकिस्तान में विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 97 पहुंची, सिर्फ दो यात्री बचे

Sat, 23 May 2020 08:10 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 23 May 2020 08:10 AM IST
सार

  • कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वक्त पीआईए का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • इस विमान में 99 लोग थे सवार
  • तकनीकी खराबी की वजह से उतरने में हुई दिक्कत, जिसके बाद रिहायशी इलाके में गिरा विमान 
  • हादसे में अब तक 97 लोगों की मौत हुई है और दो लोग बच गए हैं

विज्ञापन
Pakistan plane crash latest news in hindi PIA flight from Lahore to Karachi carrying 90 passengers crashes near Karachi Airport
पाकिस्तान प्लेन क्रैश - फोटो : social media

विस्तार

शुक्रवार को पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। लाहौर से कराची जा रहा पीआईए का एक विमान कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस विमान दुर्घटना में 97 लोगों की मौत हुई है। दो लोग इस हादसे में बच गए। हादसे के वक्त विमान में 99 लोग (91 यात्री और 8 क्रू सदस्य) सवार थे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक लाहौर से उड़ान भरने वाला पीआईए का एयरबस A320 कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने से एक मिनट पहले मलीर कैंट में गेट नंबर 2 के पास मॉडल कॉलोनी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इलाके में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और काफी नुकसान का भी अनुमान है। 50 दिन से खड़े विमान को उड़ान के लिए फिटनेस टेस्ट किये बिना सीधे उड़ान भरना महंगा पड़ा, घनी आबादी वाले क्षेत्र में विमान के गिरने से कई मकान धराशाई होने व रिहायसी इलाके में भी दर्जनों लोगों के मौत होने की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद कराची के सभी बड़े अस्पतालों में वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आपातकाल घोषित किया गया है और घटनास्थल पर सुरक्षाबल, एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और आपातकाल सेवा भी मौजूद है। पीआईए के इस विमान पीके 8303 के पायलट का नाम सज्जाद गुल था, इसमें एक को पायलट और तीन एयर होस्टेस भी थीं। 
 
पीआईए के अधिकारियों के मुताबिक, कैप्टन ने हवाई यातायात टावर को सूचित किया कि उसे विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया। पीआईए के मुख्य कार्यकारी एयर वाइस मार्शल अरशद मलिक ने कहा कि पायलट ने यातायात नियंत्रक को बताया था कि वह कुछ तकनीकी मुश्किलों का अनुभव कर रहा है।

मलिक ने उन खबरों को खारिज किया कि विमान में उड़ान से पहले भी गड़बड़ी थी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के असली कारण का पता जांच के बाद चलेगा जो स्वतंत्र व निष्पक्ष होगी तथा मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ घरों को नुकसान हुआ है लेकिन कोई भी ढहा नहीं है। अबतक जमीन पर किसी की मौत की खबर नहीं है।

मलिक ने कहा कि समूचे अभियान में दो-तीन दिन लगेगा। पाकिस्तान के दुनिया न्यूज ने कहा कि उसने पायलट और एटीसी की बातचीत की रिकॉर्डिंग हासिल की है। इसमें पायलट कहता सुनाई दे रहा है, दो इंजन खो दिए हैं। कुछ सेकंड बाद उसने कहा, मेडे, मेडे, मेडे और इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ।

पीएम इमरान खान और नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख

इस पूरी घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संवेदना व्यक्त की है, हर तरह की मदद का भरोसा दिया है। इमरान ने ट्वीट कर कहा, 'मैं पीआईए के सीईओ अरशद मलिक के संपर्क में हूं, वो कराची के लिए रवाना हो चुके हैं और बचाव और राहत टीमों के साथ घटनास्थल पर हैं, अभी यह प्राथमिकता है। तत्काल जांच शुरू होगी।
  वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान में हुए हादसे पर दुःख प्रकट किया है और अपनी संवेदना जताई है, पीएम मोदी ने कहा, 'पाकिस्तान में एक विमान दुर्घटना की वजह से हुए जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed