फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan : Information officer and his two relatives killed in a attack

पाकिस्तान : बाइक सवार हमलावरों ने की सूचना अधिकारी और उनके दो रिश्तेदारों की हत्या

Mon, 25 May 2020 03:55 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan : Information officer and his two relatives killed in a attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम कबायली क्षेत्र में ईद पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने देश के एक शीर्ष सूचना अधिकारी और उनके दो रिश्तेदारों की हत्या कर दी। हमलावरों ने तीनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधिकारी शफीउल्ला गांदापुर ने बताया कि जबीआदुल्ला दावर पाकिस्तान हाउजिंग सोसाइटी के निदेशक के तौर पर तैनात थे। वह उत्तर वजीरिस्तान में ईद की नमाज के बाद अपने दो रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन


अधिकारी ईद मनाने इस्लामाबाद से अपने गांव आए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनके रिश्तेदार भी मारे गए। पुलिस ने जांच शुरू की है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में रविवार को ईद मनाई गई। ईद देश के प्रमुख शहरों और नगरों में खुले स्थानों, मस्जिदों और ईदगाहों में मनाई गई। इस दौरान एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने और अन्य एहतियाती उपायों का पालन करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed