फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan included among the countries that blocked the most Facebook posts

सबसे ज्यादा फेसबुक पोस्ट ब्लॉक कराने वाले देशों में पाकिस्तान शामिल- रिपोर्ट

Fri, 15 May 2020 02:51 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 15 May 2020 02:51 PM IST
सार

  • सबसे ज्यादा पोस्ट ब्लॉक कराने वाला दूसरा देश बना पाकिस्तान
  • रूस, पाकिस्तान, मेक्सिको जैसे देश इस सूची में शामिल
  • फेसबुक ने अपनी एक रिपोर्ट में किया खुलासा

विज्ञापन
Pakistan included among the countries that blocked the most Facebook posts
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि दुनियाभर की सरकारों के अनुरोध पर पिछले साल के आखिरी छह महीनों में 15,826 पोस्ट ब्लॉक की गई हैं। सबसे ज्यादा पोस्ट ब्लॉक कराने वाले देशों में रूस, पाकिस्तान और मेक्सिको शामिल हैं। 

विज्ञापन


फेसबुक के मुताबिक एक जुलाई से 31 दिसंबर 2019 के दौरान रूस के अनुरोध पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 2,900 पोस्ट ब्लॉक की गई जबकि पाकिस्तान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के आग्रह पर 2,270 पोस्ट को ब्लॉक किया गया। 
विज्ञापन


फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन पोस्ट को ब्लॉक किया गया जो कथित तौर पर देशों के स्थानीय कानूनों के खिलाफ उल्लंघन करने की श्रेणी में आती है। फेसबुक की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान टेली कम्यूनिकेशन अथॉरिटी के कहने पर 2,270 पोस्ट और मीडिया सामग्री तक लोगों की पहुंच को अवरुद्ध किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं 2019 के शुरुआती छह महीनों में फेसबुक ने 5,690 पोस्ट ब्लॉक की थी लेकिन इन पोस्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया। फेसबुक ने बताया कि पीटीए के आग्रह पर उन पोस्ट को लोगों की पहुंच तक रोका जाता है जो पाकिस्तानी कानूनों के उल्लंघन की श्रेणी में आती हैं।

पोलियो से बचाव की वैक्सीन मुहिम रोकने, न्यायिक या धार्मिक रूप से अपमानजनक या ऐसी सूचना जो देश की स्वतंत्रता और प्रतिष्ठा के खिलाफ हो उसे सरकार के अनुरोध पर ब्लॉक किया जाता है। 


फेसबुक के मुताबिक जनवरी 2019 से जून 2019 की तुलना में पिछले साल के आखिरी छह महीनों में पाकिस्तान सरकार की ओर से फेसबुक सामग्री और पेज तक पहुंच को अवरुद्ध करने के अनुरोधों की संख्या में कमी आई है।

जबकि यूजर्स के डाटा तक पहुंच के लिए किए गए अनुरोधों में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के पहले छह महीनो में यूजर्स के डाटा तक पहुंच के लिए 1,849 अनुरोध मिले और आखिरी के छह महीनों में 2,000 से अधिक अनुरोध मिले। ये डाटा पाकिस्तान का है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या 35,788 हो गई है और मृतकों की संख्या सात सौ के पार चली गई है। डिजिटल मीडिया एक्टिविस्ट फरहान हुसैन का इस मुद्दे पर कहना है कि पोस्ट को ब्लॉक करने से पता चलता है कि फेसबुक या इंस्टाग्राम यूजर्स ज्यादा सतर्क हो गए हैं।


फरहान ने यह भी कहा कि फेसबुक यूजर्स के डाटा तक पहुंच बढ़ाने के अनुरोध चिंता का विषय है। हालांकि पीटीए ने अभी तक फेसबुक रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed