{"_id":"63a2e3149e0fae090068ab6a","slug":"pakistan-in-grip-of-terrorism-another-attack-on-police-post-in-peshawar-kpk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: आतंकवाद की गिरफ्त में पाकिस्तान, आतंकियों ने फिर पुलिस चौकी पर किया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: आतंकवाद की गिरफ्त में पाकिस्तान, आतंकियों ने फिर पुलिस चौकी पर किया हमला
Wed, 21 Dec 2022 04:25 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:25 PM IST
सार
आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं। टीटीपी के पुलिस थानों पर हमलों के बाद पूरे प्रांत में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
peshawar attack
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के पेशावर में बुधवार तड़के एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तोपों से लैस आतंकवादियों ने पेशावर के अचिनी इलाके में पुलिस चौकी पर हमला किया। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बीते दिन ही दर्जनों हथियारबंद आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में एक पुलिस थाने पर हमला किया। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं। टीटीपी के पुलिस थानों पर हमलों के बाद पूरे प्रांत में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में स्थिति की निगरानी की जा रही है। पुलिस पर इस तरह के हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को कम से कम 50 आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान के वाना में पुलिस थाने पर धावा बोल दिया। आतंकवादी गोला-बारूद और हथियार उठा ले गए थे। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया था, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। बाकी आतंकी भागने में सफल रहे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले, सोमवार को इस अशांत क्षेत्र में एक सैन्य वाहन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें कम से कम चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसी तरह, रविवार को आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले की सीमा से सटे लाकी मरवत में बरगई पुलिस थाने पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।