फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran's party appeals to SOG to make the report public

Pakistan: इमरान की पार्टी ने SOG से की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की अपील, कहा- चुनाव में धांधली के संकेत

Mon, 15 Sep 2025 10:39 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 10:39 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने कॉमनवेल्थ ऑब्जर्वर ग्रुप (सीओजी) से अपील की है कि वह पिछले साल आठ फरवरी को हुए आम चुनावों पर अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करे। 

विज्ञापन
Pakistan: Imran's party appeals to SOG to make the report public
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह (सीओजी) से पिछले साल आठ फरवरी को हुए आम चुनावों पर अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए कहा है। पार्टी ने कहा कि यह रिपोर्ट मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार के लिए किसी ‘बम’ से कम नहीं होगी।
विज्ञापन

 
पार्टी ने दावा किया कि सीओजी रिपोर्ट की लीक हुई सामग्री से व्यवस्थित धांधली, संस्थागत पूर्वाग्रह और पीटीआई तथा इसके संस्थापक खान को जानबूझकर निशाना बनाने का खुलासा हुआ है। पीटीआई ने कहा कि इसने चुनाव पूर्व और बाद में व्यापक धांधली के बारे में पार्टी की लंबे समय से चली आ रही आशंकाओं को पुष्ट किया है। पार्टी ने दावा किया कि सीओजी रिपोर्ट की लीक हुई सामग्री से प्रणालीगत धांधली, संस्थागत पक्षपात और पीटीआई तथा इसके संस्थापक इमरान खान को जानबूझकर निशाना बनाए जाने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पीटीआई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिशन की लीक हुई रिपोर्ट ने  चुनाव पूर्व और बाद में व्यापक धांधली के बारे में पार्टी की लंबे समय से की जा रही आशंकाओं को पुष्ट किया है। पीटीआई के वरिष्ठ नेता और खान के करीबी सहयोगी जुल्फी बुखारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह सार्वजनिक जानकारी का विषय है कि पाकिस्तान के 2024 के आम चुनावों में व्यापक अनियमितताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आई सीओजी रिपोर्ट में गंभीर चिंताएं हैं, जिन्हें बिना किसी उचित वजह के जनता से छुपाया गया। उन्होंने कहा, हम जानना चाहते हैं कि इस रिपोर्ट को किस अधिकार के तहत दबाया गया और कितने समय तक? इसके दबाव के लिए कौन-कौन से व्यक्ति या संस्थान जिम्मेदार हैं? 

ये भी पढ़ें: US Tariffs: टैरिफ तनाव के बीच आज भारत पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed