फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khan plea for US intervention in Pak political crisis revealed in leaked audio

Pakistan: क्या अब अमेरिका को मनाने में जुट गए हैं इमरान खान?

Mon, 22 May 2023 02:58 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 May 2023 02:58 PM IST
सार

Pakistan: अमेरिकी सांसद मैक्साइन मूर वॉटर्स के साथ इमरान खान की बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है। एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले कुछ समय से इमरान खान ने अमेरिका की आलोचना धीमी कर दी है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री परदे के पीछे से अमेरिका से संबंध सुधारने की कोशिश में जुटे हुए हैं...

विज्ञापन
Pakistan: Imran Khan plea for US intervention in Pak political crisis revealed in leaked audio
Pakistan: इमरान खान। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुपचुप अमेरिका से अपने रिश्ता सुधारने के प्रयासों में जुटे हुए हैं? एक ऑडियो लीक होने के बाद यह सवाल यहां चर्चित हुआ है। पिछले साल अपनी सरकार गिरने के बाद से इमरान खान आरोप लगाते रहे हैं कि उनकी सरकार गिराने के पीछे अमेरिका का हाथ था। इसलिए वे शहबाज शरीफ सरकार को ‘आयातित सरकार’ कहते रहे हैं। लेकिन अब लीक हुए ऑडियो क्लिप में वे एक अमेरिकी सांसद से मदद मांगते सुने गए हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी सांसद मैक्साइन मूर वॉटर्स के साथ इमरान खान की बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले कुछ समय से इमरान खान ने अमेरिका की आलोचना धीमी कर दी है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री परदे के पीछे से अमेरिका से संबंध सुधारने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

ऑडियो क्लिप के लीक होने से इमरान खान के आलोचकों को उनके खिलाफ एक मुद्दा मिल गया है। इसको लेकर खान पर दोमुंही बातें करने का इल्जाम लगाया जा रहा है। लीक हुए ऑडियो में इमरान खान को वॉटर्स के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करते सुना गया। इसमें इमरान खान ने यह दावा किया है कि वे देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के आखिरी दौर में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में आर्थिक मोर्चे पर कामकाज के लिहाज से उनकी सरकार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा था। यह कहने के बाद उन्होंने अमेरिकी सांसद से कहा कि उन्हें उनके समर्थन की जरूरत है और वॉटर्स से अपील की कि वे उनके पक्ष में आवाज उठाएं।

खबरों के मुताबिक यह बातचीत जूम एप पर हुई। लेकिन मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता अभी साबित नहीं हुई है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा है कि हाल में ‘अपने खिलाफ रची गई साजिश’ के लिए इमरान खान ने अमेरिका पर निशाना नहीं साधा है। बल्कि अब उन्होंने इसके लिए पूरी तरह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है।

इस बीच इमरान खान ने रविवार को अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने आशंका जताई कि उनकी जान खतरे में है। इसमें उन्होंने कहा कि 80 फीसदी संभावना है कि मंगलवार को जब वे कोर्ट में पेश होने जाएंगे, तो वहां उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएनएन के जाने-माने एंकर फरीद जकरिया को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने उनकी पार्टी को खत्म करने की योजना बनाई है। इसी के तहत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आर्मी ऐक्ट लगाया जा रहा है। ऐसे तमाम लोगों पर सैनिक अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा।

पर्यवेक्षकों के मुताबिक पाकिस्तान पर राजनीति में सेना और अमेरिका दोनों की गहरी पकड़ रही है। सेना और अमेरिका के गहरे रिश्ते भी चर्चित रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी नेताओं से संपर्क करने और अमेरिकी मीडिया के श्रोताओं के सामने अपना पक्ष रखने की इमरान खान की कोशिश को यहां काफी तव्वजो दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed