{"_id":"606229319cc7185cce0e49ae","slug":"pakistan-imran-khan-ousted-finance-minister-dr-abdul-hafeez-sheikh-and-new-appointed-hammad-azhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान ने वित्त मंत्री हफीज शेख को पद से हटाकर हम्माद अजहर को नियुक्त किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान ने वित्त मंत्री हफीज शेख को पद से हटाकर हम्माद अजहर को नियुक्त किया
Tue, 30 Mar 2021 12:53 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 30 Mar 2021 12:53 AM IST
सार
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि इमरान खान ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर नई वित्त टीम को लाने का निर्णय लिया है
- इमरान खान के कार्यकाल में वित्त मंत्रालय संभालने वाले हम्माद अजहर तीसरे मंत्री होंगे
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री डॉ अब्दुल हफीज शेख को पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर उद्योग एवं उत्पादन मंत्री हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। सूचना मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
समा टीवी न्यूज चैनल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री शिबली फराज के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री खान ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर नई वित्त टीम को लाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
खान के 2018 में सत्ता में आने के बाद से वित्त मंत्रालय संभालने वाले अजहर तीसरे मंत्री होंगे। फराज ने कहा कि मंगलवार तक कई अन्य बदलाव के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
अजहर ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री द्वारा मुझे वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हाल ही में सीनेट चुनाव में युसूफ रजा गिलानी से हारने के बाद शेख के राजनीतिक भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी। शेख को पिछले साल वित्त मंत्री बनाया गया था। हालांकि, वह संसद के सदस्य नहीं थे।