फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Imran Khan nephew Hassan Niazi scuffle with driver in a minor collision

वीडियो: इमरान के भतीजे की गुंडागर्दी, गाड़ियों की मामूली टक्कर पर ड्राइवर को पीटा

Sun, 12 Jan 2020 11:09 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 12 Jan 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Imran Khan nephew Hassan Niazi scuffle with driver in a minor collision
hassan niazi- imran khan - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार नियाजी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक सड़क दुर्घटना के बाद ड्राइवर के साथ गुंडागर्दी करते दिख रहे है। वीडियो में हसन नियाजी एक कार ड्राइवर के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते देखे जा सकते हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उन्हें कार को लात मारते हुए भी देखे जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस इमरान के भतीजे हसन नियाजी और ड्राइवर के बीच झड़प में बीच-बचाव को कोशिश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जियाफ अली रोड पर पाकिस्तानी पीएम के भतीजे नियाजी और दूसरे व्यक्ति की कारों के बीच मामूली टक्कर हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई। 


नियाजी अपनी कार से बाहर निकले और दुर्घटना के लिए उस व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराते हुए उस आदमी के हाथ से कार की चाबी छीन ली। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बात को लेकर दोनों के बीच गर्मागर्मी हो गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। 

ऐसा नहीं है कि हसन नियाजी ने इस तरह की हरकत पहली बार की है। इससे पहले पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी पर हमला करने से पहले वकीलों की रैली में भाग लेने के दौरान नियाजी का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह वकीलों के साथ पुलिस कार में तोड़ फोड़ कर रहे है। इसके बाद उन्हें अस्पताल पर हमला करने वाले कई वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले में दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed