{"_id":"64857c9f840641c27f0e05d3","slug":"pakistan-hindu-girl-was-abducted-and-forcibly-converted-and-married-now-police-rescued-from-kidnappers-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: हिंदू लड़की को अगवा कर कराची ले गए, जबरन धर्म बदलवाकर कराया निकाह, अब पुलिस ने किडनैपर्स से छुड़ाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: हिंदू लड़की को अगवा कर कराची ले गए, जबरन धर्म बदलवाकर कराया निकाह, अब पुलिस ने किडनैपर्स से छुड़ाया
Sun, 11 Jun 2023 01:20 PM IST
श्वेता महतो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:20 PM IST
सार
मजिस्ट्रेट ने अदालत में लड़की को उसके परिवारवालों से मिलने की अनुमति दी थी, जहां उसने बताया कि उसे जबरन अगवा कर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और फिर एक मौलवी ने कुछ गवाहों की मौजूदगी में जामो खान के साथ उसका निकाह पढ़वाया।
विज्ञापन
हिंदू लड़की से जबरन कराया गया धर्म परिवर्तन
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान में जबरन हिंदूओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला बढ़ने लगा है। सिंध प्रांत में अगहन पश्तून परिवार ने एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराकर एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी। दक्षिणी सिंध प्रांत में टांडो अल्लायर के संजर चांग क्षेत्र से रवीना मेघवाल को अगवा कर उसे कराची लाया गया था।
सिंध प्रांत में अल्पसंख्यकों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था पाकिस्तान डहरावर इत्तेहाद (पीडीआई) ने लड़की के परिवारवालों के साथ मिलकर पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
टांडो अल्लायर के एसएसपी सैयद सलीम शाह ने कहा- 'मामले की जांच के बाद हमने एक टीम कराची भेजी, जहां से लड़की को सकुशल वापस मीरपुरखास लाया गया। पश्तून परिवार ने दावा किया है कि लड़की अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर जामो खान से शादी कर रही थी।'
विज्ञापन
दिलचस्प बात ये थी कि शनिवार को जब लड़की और आरोपी को टांडो अल्लायर की एक अदालत में पेश किया गया। वहां आरोपी जामो खान और उसके वकील ने एक विवाह प्रमाण दिखाया, लेकिन जब आरोपी से उसके प्रमाण पत्र मांगा गया तो पता चला कि वह एक पाकिस्तानी एनआईसी है। उसके पास से अफगान का आईडी कार्ड बरामद किया गया है।
मजिस्ट्रेट सबा उमर ने लड़की को सुरक्षित घर भेज दिया है। उन्होंने लड़की का बयान बाद में दर्ज कराने के निर्देश दिए। फिलहाल लड़की का मेडिकल जांच किया जाएगा।
मजिस्ट्रेट ने अदालत में लड़की को उसके परिवारवालों से मिलने की अनुमति दी थी, जहां उसने बताया कि उसे जबरन अगवा कर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और फिर एक मौलवी ने कुछ गवाहों की मौजूदगी में जामो खान के साथ उसका निकाह पढ़वाया।
पीडीआई ने जामो खान और उसके साथियों के खिलाफ सिंध बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मांग की। संगठन ने कहा कि निकाह करवाने वाले मौलवी और इसके गवाहों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।