फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Hindu community expressed concern over building a wall inside the Hindu temple courtyard of Karak district administration

पाकिस्तान : करक जिला प्रशासन के मंदिर प्रांगण के भीतर दीवार खड़ी करने पर हिंदू समुदाय ने चिंता जताई

Wed, 29 Sep 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, करक (खैबर-पख्तूनख्वा)
एजेंसी, करक (खैबर-पख्तूनख्वा) Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 04:01 AM IST
सार

पाकिस्तान का ये वही मंदिर है जहां कई कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की थी और अदालत ने मंदिर संरक्षण की बात कही थी। लेकिन करक जिले के टेरी शहर में हिंदू मंदिर परिसर पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण कर चारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
Pakistan: Hindu community expressed concern over building a wall inside the Hindu temple courtyard of Karak district administration
करक के मंदिर प्रांगण के भीतर दीवार - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के दावे लगातार खुद अपनी पोल खोलते हैं। ताजा मामला खैबर पख्तूनख्वा का है जहां करक जिले के टेरी शहर में हिंदू मंदिर परिसर पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण कर चारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया है। इस अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर यहां के हिंदू समुदाय ने चिंता जताई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मौलवी की आपत्ति के बाद परिसर पर कब्जा कर निर्माण शुरू कराया
बता दें कि ये वही मंदिर है जहां कई कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की थी और अदालत ने मंदिर संरक्षण की बात कही थी। दरअसल विवाद ऐसे शुरू हुआ कि यहां जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फाजी (जेयूआई-एफ) का एक स्थानीय मौलवी हाफिज फैजुल्ला मंदिर के पास मदरसा चलाता है। उसने स्थानीय समर्थकों के साथ मंदिर पर कई आपत्तियां उठाईं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर मंदिर परिसर में चारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने एक बुजुर्ग हिंदू के हवाले से बताया कि इस निर्माण कार्य में आयुक्त और उपायुक्त ने भी किसी की नहीं सुनी। स्थानीय मुस्लिमों की नाराजी को देखते हुए मुख्यमंत्री के अल्पसंख्यक मामलों के विशेष सहायक वजीरजादा ने भी इस मुद्दे को हल नहीं किया। फैजुल्ला ने मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए बनने वाले कमरों के निर्माण पर भी आपत्ति ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशनिंदा पर स्कूल प्रिंसिपल को सुनाई गई मौत की सजा 
पाकिस्तान की एक अदालत ने ईशनिंदा के आरोप में स्कूल की एक प्रधानाध्यापिका को मौत की सजा सुनाई है। लाहौर की जिला एवं सत्र अदालत ने निश्तर कॉलोनी के एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका सलमा तनवीर को मौत की सजा सुनाई और उन पर 5000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद ने फैसले में कहा कि तनवीर ने मुस्लिम धर्मगुरु को इस्लाम का अंतिम पैगंबर न मानकर ईशनिंदा की है। लाहौर पुलिस ने 2013 में स्थानीय मौलवी की शिकायत पर तनवीर के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया था। उस पर खुद को इस्लाम का पैगंबर होने का दावा करने का आरोप लगाया गया था।


तनवीर के वकील मुहम्मद रमजान ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और अदालत को इस तथ्य पर गौर करना चाहिए। अभियोजन पक्ष द्वारा अदालत में सौंपी गई ‘पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ’ के एक मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में कहा गया कि संदिग्ध मुकदमा चलाने के लिए फिट है क्योंकि उसकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed