फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan High Court Bail to former PM Imran Khan vice president of party gave this warning to the govt

Imran Khan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाइकोर्ट से जमानत; पार्टी के उपाध्यक्ष ने सरकार को दी यह चेतावनी

Mon, 27 Mar 2023 09:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 09:04 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने सोमवार को इस्लामाबाद हाइकोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी। गोलरा, बाराखाऊ, रमना, खन्ना और सीटीडी पुलिस थाने में दर्ज मामलों में खान को कोर्ट ने जमानत दी है।

विज्ञापन
Pakistan High Court Bail to former PM Imran Khan vice president of party gave this warning to the govt
Pakistan- Imran Khan - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

इस्लामाबाद हाइकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सात मामलों में जमानत दे दी है। दरअसल, एफजेसी के बाहर 18 मार्च को हुई झड़प के मामले में इमरान खान के ऊपर सात मामले दर्ज किए गए थे। कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने खान को जमानत दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने सोमवार को इस्लामाबाद हाइकोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी। गोलरा, बाराखाऊ, रमना, खन्ना और सीटीडी पुलिस थाने में दर्ज मामलों में खान को कोर्ट ने जमानत दी है। यह मामले 18 मार्च को दर्ज किए गए थे। जब तोशखाना मामले में खान गवाही देने एफसीसी गए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान बाहर पुलिस और खान के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। याचिका पर हाइकोर्ट के अध्यक्ष न्यायधीश अमेर फारुख और न्यायधीश मियांगुल हसन औरंगजेब की बेंच ने फैसला दिया। वकील सलमान सफदर का कहना है कि जेल होने से इमरान खान को अपूर्णूीय क्षति होगी। इसके अलावा खाने के राजनितिक विद्रोहियों को भी इससे हवा मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप
पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट की गई थी। जिसमें पार्टी के नेता भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट जा रहे थे। पीटीआई नेत्री शिरीन माजरी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने इमरान खान, पार्टी के चीफ फोटोग्राफर सहित पांच लोगों को पकड़ लिया था। हम लोगों को गिरफ्तार कर रमना पुलिस थाने लाया गया। यहां बिना किसी अपराध के हम लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा पार्टी ने एक और वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें सादे कपड़े पहने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जा रही है। मामले में एसएसपी हसन वाटो का कहना है कि अलग-अलग मामलों में हमने 13 पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, पुलिस ने पंजाब प्रांत में अहमदी पूजा स्थल की मीनारें गिराईं

कुरैशी ने कहा- बात करें
पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने सरकार को बातचीत करने के लिए चुनौती दी है। शाह का कहना है कि हम कभी भी बात करने से नहीं हिचकते। वह बात करने का कहते हैं, साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लेते हैं। वहीं, इस्लामाबाद प्रशासन ने सोमवार को शहर में धारा 144 लगाई है। साथ ही उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की हिदायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed