{"_id":"5ca76591bdec22145f53a1f2","slug":"pakistan-has-decided-to-release-360-indian-prisoners-from-april-8th","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की जेलों में कैद 360 भारतीय कैदी होंगे रिहा, आठ अप्रैल से होगी शुरुआत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान की जेलों में कैद 360 भारतीय कैदी होंगे रिहा, आठ अप्रैल से होगी शुरुआत
Fri, 05 Apr 2019 07:56 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान सरकार ने वहां जेलों में कैद भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रेडियो पाकिस्तान के हवाले से मिली खबर के अनुसार पाक की जेलों में कैद 360 भारतीय कैदियों को रिहा किया जाएगा। कैदियों को रिहा करने की शुरुआत सोमवार आठ अप्रैल से होगी। पाकिस्तान ने कहा कि यह फैसला उसने मानवीय आधार पर लिया है।
विज्ञापन
Radio Pakistan: Pakistan has decided to release 360 Indian prisoners on humanitarian basis upon completion of their sentences, from next Monday (08 April). pic.twitter.com/KAPirD2NVE
— ANI (@ANI) April 5, 2019
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक की जेलों में कैद भारतीय नागरिकों की रिहाई को लेकर सवाल उठाए थे।