{"_id":"5e83cb508ebc3e72b96fc6e7","slug":"pakistan-has-approved-a-rs-1-200-billion-relief-package-to-deal-with-coronavirus-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पाकिस्तान ने 1,200 अरब रुपये के राहत पैकेज को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: पाकिस्तान ने 1,200 अरब रुपये के राहत पैकेज को दी मंजूरी
Wed, 01 Apr 2020 04:29 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
पाकिस्तान ने देश में कोरोना वायरस के कारण पैदा होने वाले संकट से निबटने के लिए 1,200 अरब रुपये के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान में कोविड-19 मामलों में तेजी आई है और इससे 1,900 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इस राहत पैकेज को मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की सोमवार को हुई एक बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के वित्त एवं वाणिज्य मामलों के सलाहकार डॉ. अब्दुल हफीज शेख ने की। अब इसे प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि प्रधानमंत्री खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक यहां हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति के कारण सबसे ज्यादा नुकसान देश की अर्थव्यवस्था, गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को होगा। वायरस के कारण शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। पाकिस्तानी मुद्रा भी बहुत कमजोर होती जा रही है। एक खबर के अनुसार एक अमेरिकी डॉलर 166 पाकिस्तानी रुपये का हो गया है। इमरान खान ने विदेशों में रहने वाले एनआरआई पाकिस्तानियों से आर्थिक मदद देने की अपील की है।
विज्ञापन
