{"_id":"60de16b0ce245417c551b190","slug":"pakistan-guard-sentenced-to-death-for-killing-bank-manager-on-blasphemy-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: ईशनिंदा आरोप पर बैंक प्रबंधक की हत्या के जुर्म में गार्ड को मृत्युदंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: ईशनिंदा आरोप पर बैंक प्रबंधक की हत्या के जुर्म में गार्ड को मृत्युदंड
Fri, 02 Jul 2021 12:55 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:55 AM IST
सार
- पाकिस्तान की आतंक रोधी अदालत ने ईशनिंदा के आरोपों पर बैंक प्रबंधक की हत्या करने के जुर्म में एक पूर्व सुरक्षा कर्मी को मौत की सजा सुनाई
- सुरक्षा कर्मी पर छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की एक आतंक रोधी अदालत ने पिछले साल पूर्वी पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोपों पर अपने बैंक प्रबंधक की हत्या करने के जुर्म में एक पूर्व सुरक्षा गार्ड को मौत की सजा सुनाई है। लाहौर से करीब 190 किलोमीटर दूर सरगोधा शहर की अदालत ने अहमद नवाज को सजा-ए-मौत सुनाते हुए उस पर छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दूर खुशाब जिले में नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) की शाखा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात नवाज ने पिछले साल अपने बॉस शाखा प्रबंधक मलिक इमरान हनीफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में उसने दावा किया कि बैंक प्रबंधक ने ईशनिंदा की थी।
विज्ञापन
स्थानीय मौलवी उसके समर्थन में आए और उस पुलिस थाने की घेराबंदी भी की जिसमें नवाज को हिरासत में रखा गया था। पुलिस ने नवाज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और पीड़ित के परिवार की शिकायत पर आतंकवाद के आरोप भी शामिल किए थे। परिवार ने हनीफ द्वारा ईशनिंदा करने के आरोपों से इनकार किया था। पीड़ित परिवार ने कहा कि नवाज वेतन में वार्षिक वृद्धि न दिए जाने के कारण हनीफ से नाराज था और हत्या से पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन