फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan govt cancels Fake licences of 50 pilots after tragic crash of a Pakistan International Airlines plane in Karachi

जान हथेली में लेकर हवाई सफर कर रहे पाकिस्तानी नागरिक, रद्द हुए 50 पायलटों के फर्जी लाइसेंस

Sun, 20 Dec 2020 03:49 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 20 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan govt cancels Fake licences of 50 pilots after tragic crash of a Pakistan International Airlines plane in Karachi
पाकिस्तान एयरलाइंस

पाकिस्तान में हवाई सफर करने वाले लोगों की जिंदगी के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, इसका सबूत इस बात से मिल सकता है कि वहां पायलट फर्जी तरीके से लाइसेंस बनवाकर हवाई जहाज उड़ा रहे हैं। इस बात का खुलासा होते ही पाक सरकार ने आनन-फानन में 50 पायलटों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने रविवार को फर्जी लाइसेंस के जरिए उड़ान भरने वाले 50 पायलटों के लाइसेंस को रद्द कर दिया। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया कि वे इस बात की जांच करें कि कैसे इन लोगों ने अनुचित तरीके से लाइसेंस हासिल किया। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने अदालत को इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कराची में 22 मई को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान की दर्दनाक दुर्घटना के बाद जाली लाइसेंस का यह मामला सरकार के समक्ष आया। इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री सरवर खान ने मीडिया को बताया था कि देश के 860 सक्रिय पायलटों में से 260 के लाइसेंस या तो फर्जी हैं या फिर इन्होंने परीक्षा में नकल कर इन लाइसेंसों को बनवाया है। 

पाकिस्तान के बाहर काम करने वाले पायलटों के साथ अन्य पायलटों के नामों को सार्वजनिक किया गया था, ताकि किसी भी नकारात्मक धारणा से बचा जा सके। डॉन अखबार के अनुसार अधिकारियों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट को बताया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकताओं के तहत, उन्होंने 860 वाणिज्यिक पायलटों के लाइसेंसों की समीक्षा की है और गहन जांच के बाद उनमें से 50 के लाइसेंस को रद्द कर दिया है।


रिपोर्ट के अनुसार, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को उन पायलटों के खिलाफ जांच आगे बढ़ने का काम दिया गया है जो अनुचित साधनों के माध्यम से लाइसेंस हासिल करने में सफल हुए हैं। सीएए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 259 लाइसेंसों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

नियत प्रक्रिया के बाद छह जुलाई को, 28 पायलटों के लाइसेंस रद्द करने का एक सारांश संघीय कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिसने अगले दिन इसे मंजूरी दे दी थी। 11 सितंबर को 22 अन्य पायलटों के लाइसेंस रद्द करने का एक और सारांश कैबिनेट को प्रस्तुत किया गया था, जिसे इसने 15 को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed