फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government on anti state social media campaigns as it warns Imran Khan party to stop propaganda news

Pakistan: राष्ट्र विरोधी अभियानों को रोकने के लिए शहबाज सरकार ने दी चेतावनी, पीटीआई से प्रचार रोकने का आग्रह

Mon, 17 Jun 2024 03:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 17 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

अकील मलिक ने दावा किया कि सभी पाकिस्तान विरोधी कानून पीटीआई के इशारों पर बनाए जाते हैं और इस पार्टी के साथ विशेष जुड़ाव रखने वाले प्रवासी पाकिस्तानी इन कानूनों का दुरुपयोग करते हैं।

विज्ञापन
Pakistan government on anti state social media campaigns as it warns Imran Khan party to stop propaganda news
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से राज्य विरोधी गतिविधियों और प्रचार को रोकने का आग्रह किया गया है। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार ने चेतावनी दी है कि मित्र देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को नुकसान पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर चलाए गए राष्ट्र विरोधी अभियानों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कानूनी मामलों के प्रवक्ता अकील मलिक ने कहा, "पाकिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र है, उसे किसी अन्य राष्ट्र से आदेश लेने की जरूरत नहीं है। हम सभी राष्ट्र के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखना चाहते हैं। हालांकि, 2022 के अविश्वास प्रस्ताव के बाद विदेशों में पाकिस्तान के खिलाफ बदनामी अभियान चलाया गया। इसने पाकिस्तान विरोध प्रचार को बढ़ावा दिया है।"
विज्ञापन


अकील मलिक ने पीटीआई को घेरा
मलिक ने आरोप लगाया कि पीटीआई ने विदेशों में पाकिस्तान विरोधी अभियान चलाने के लिए पीआर फार्म और पैरवी करने वालों को काम पर लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मित्र देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को नुकसान पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर चलाए गए राष्ट्र विरोधी अभियानों में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कदम उठाया जाएगा। कानूनी मामलों के प्रवक्ता ने पीटीआई से राज्य विरोधी गतिविधियों और प्रचार को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की छवि को धूमिल करने की बजाय उन्हें इसके समाधान पर विचार करने के लिए सरकार से बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने दावा किया कि सभी पाकिस्तान विरोधी कानून पीटीआई के इशारों पर बनाए जाते हैं और इस पार्टी के साथ विशेष जुड़ाव रखने वाले प्रवासी पाकिस्तानी इन कानूनों का दुरुपयोग करते हैं। बता दें कि पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनाव को लेकर पीटीआई सवाल उठा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम लीग नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने लोगों का जनादेश चोरी कर लिया। 


कानूनी मामलों के प्रवक्ता अकील मलिक ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी देश से बड़ा नहीं है। उन्होंने इमरान खान की पीटीआई को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार देश विरोधी एजेंडे की अनुमति नहीं देती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed