फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government instructs PEMRA to lift the ban on Imran Khan press conferences

Pakistan: इमरान खान के टीवी पर भाषण देने को लेकर लगा बैन हटा, शहबाज सरकार ने पलटा फैसला

Sun, 06 Nov 2022 04:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 04:19 AM IST
सार

पीईएमआरए ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण को न्यूज चैनलों पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
Pakistan government instructs PEMRA to lift the ban on Imran Khan press conferences
Imran Khan - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान टेलीविजन पर इमरान खान के लाइव भाषण, प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि पर पूरी तरह से बैन लगाने के फैसले को वापस ले लिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी एंड अथॉरिटी (पीईएमआरए) को बैन हटाने का निर्देश दिया। शुक्रवार को पीईएमआरए ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण को न्यूज चैनलों पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संविधान के अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) के तहत कानूनी आवश्यकताओं के निरंतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश दिया। मंत्री ने कहा कि हम लोकतांत्रिक सिद्धांतों और अभिव्यक्ति की संवैधानिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं। राजनीतिक विरोधियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया पर प्रतिबंध लगाना इमरान खान की नकारात्मक सोच और रवैया रहा है।
विज्ञापन


पूर्व पत्नी ने हमले को नाकाम करने वाले व्यक्ति की प्रशंसा 
शुक्रवार को इमरान खान पर हमला किया गया। उनके पैर में गोली मारी गई थी। जिसके बाद उन्हें शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान हुई फायरिंग के दौरान एक शख्स की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने गुजरांवाला में पीटीआई के लंबे मार्च के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले को नाकाम करने वाले व्यक्ति की प्रशंसा की। गोल्डस्मिथ ने ट्वीट किया, जिस खबर को सुनकर हम डर गए थे... भगवान का शुक्र है कि वह ठीक हैं। और उनके बेटों की ओर से उस वीर व्यक्ति को धन्यवाद,  जिसने बंदूकधारी से मुकाबला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपर लगा हमले का आरोप
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृहमंत्री और सेना के एक जनरल ने उनकी हत्या की कोशिश की नाकाम साजिश रची। इमरान के करीबी सहयोगी और पीटीआई के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया। असद उमर ने अपने बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष इमरान खान ने तीन संदिग्धों का नाम लिया है, जो आज के हमले के पीछे हो सकते हैं। असद उमर ने कहा कि इमरान खान ने हमें फोन किया और अपनी ओर से देश को यह संदेश देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि तीन लोग- प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृहमंत्री सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर उन पर हमले की साजिश में शामिल थे। हालांकि गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार जांच में हर तरह का सहयोग देने को तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed