{"_id":"5f6d3b5c8d93a838c349d4da","slug":"pakistan-government-filed-money-laundering-case-against-nawaz-sharifs-younger-brother-shahbaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज के खिलाफ दर्ज कराया धन शोधन का मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज के खिलाफ दर्ज कराया धन शोधन का मामला
Fri, 25 Sep 2020 06:05 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
shahbaz sharif
- फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान सरकार ने नेता प्रतिपक्ष शाहबाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ सात अरब रुपये के धन शोधन का मामला दर्ज कराया है। 69 वर्षीय शाहबाज पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं और 2008 से 2018 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
समाचार पत्र डॉन की खबर के मुताबिक, गृह और जवाबदेही मामलों के लिए प्रधानमंत्री के सलाहकार शहजाद अकबर ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पीएमएमल-एन के अध्यक्ष शाहबाज और उनके बेटे हम्जा तथा सलमान फर्जी खातों के जरिये धन शोधन के मामलों में संलिप्त हैं लेकिन वह (शाहबाज) हमेशा यह कहते रहे हैं बेटों के कारोबार से उनका कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
अकबर ने कहा, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने एक मामला दर्ज किया है, इसमें शाहबाज शरीफ और उनके बच्चों के खिलाफ लाहौर की एनएबी अदालत में सात अरब रुपये के धनशोधन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन