फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Government eyes on banned organizations in Ramadan

पाक : रमजान में प्रतिबंधित संगठनों पर सरकार की नजर, नहीं जुटा पाएंगे चंदा

Mon, 06 May 2019 05:24 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 06 May 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Government eyes on banned organizations in Ramadan
सांकेतिक तस्वीर

वैश्विक दबाव के चलते पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने रमजान के दौरान प्रांतीय सरकारों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों पर नजर रखने को कहा है। जैश-ए-मुहम्मद और जमात-उद-दावा समेत कई संगठनों के चंदा जुटाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकारें प्रतिबंध का सख्ती से पालन करें। राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों को बताएं कि आतंकरोधी कानून 1997 और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कानून 1948 के तहत प्रतिबंधित संगठनों को किसी तरह का समर्थन या वित्तीय मदद देना अपराध है। 

विज्ञापन


इसके लिए पांच से 10 साल की जेल व जुर्माना हो सकता है। बता दें कि रमजान में दान की आड़ में बहुत से संगठन अपनी असामाजिक गतिविधियों के लिए भी चंदा जुटाते हैं। पाकिस्तान में दर्जनों संगठनों पर प्रतिबंध लगा है, जिनमें जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, अल कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, आइएस, लश्कर-ए-झांगवी, जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन जैसे संगठन शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने प्रतिबंधित समूहों से जुड़े 589 मदरसों, स्कूलों, अस्पतालों और एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed