{"_id":"5ccf77b9bdec22075d238e2a","slug":"pakistan-government-eyes-on-banned-organizations-in-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक : रमजान में प्रतिबंधित संगठनों पर सरकार की नजर, नहीं जुटा पाएंगे चंदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक : रमजान में प्रतिबंधित संगठनों पर सरकार की नजर, नहीं जुटा पाएंगे चंदा
Mon, 06 May 2019 05:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 06 May 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक दबाव के चलते पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने रमजान के दौरान प्रांतीय सरकारों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों पर नजर रखने को कहा है। जैश-ए-मुहम्मद और जमात-उद-दावा समेत कई संगठनों के चंदा जुटाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकारें प्रतिबंध का सख्ती से पालन करें। राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों को बताएं कि आतंकरोधी कानून 1997 और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कानून 1948 के तहत प्रतिबंधित संगठनों को किसी तरह का समर्थन या वित्तीय मदद देना अपराध है।
विज्ञापन
इसके लिए पांच से 10 साल की जेल व जुर्माना हो सकता है। बता दें कि रमजान में दान की आड़ में बहुत से संगठन अपनी असामाजिक गतिविधियों के लिए भी चंदा जुटाते हैं। पाकिस्तान में दर्जनों संगठनों पर प्रतिबंध लगा है, जिनमें जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, अल कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, आइएस, लश्कर-ए-झांगवी, जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन जैसे संगठन शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने प्रतिबंधित समूहों से जुड़े 589 मदरसों, स्कूलों, अस्पतालों और एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन