{"_id":"5c740316bdec227381667336","slug":"pakistan-government-allowed-afghan-refugees-to-open-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सरकार ने अफगान शरणार्थियों को बैंक खाते खोलने की इजाजत दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान सरकार ने अफगान शरणार्थियों को बैंक खाते खोलने की इजाजत दी
Mon, 25 Feb 2019 10:05 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
अफगान शरणार्थि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वैध रूप से पंजीकृत अफगान शरणार्थियों को बैंक खाते खोलने की इजाजत दें ताकि वे भी देश की औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
पाकिस्तान में करीब 30 लाख अफगान शरणार्थी रह रहे हैं। उनमें से आधे के करीब अफगानों का नाम पंजीकृत शरणार्थी के तौर पर दर्ज है। उन्हें देश में रहने और काम करने की इजाजत है। अन्य गैर पंजीकृत शरणार्थियों को अवैध विदेशी माना जाता है।
विज्ञापन
इमरान खान ने ट्वीट किया, मैंने आज यह निर्देश जारी किया है कि पंजीकृत अफगान शरणार्थी बैंक खाते खोल सकते हैं और अब से वे देश की औपचारिक अर्थव्यवस्था में भागीदार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे बहुत पहले किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 1980 के दशक में अफगानिस्तान पर सोवियत आक्रमण के बाद अधिकतर अफगान शरणार्थी पलायन कर पाकिस्तान आ गये थे। पाकिस्तान उनकी देश वापसी के लिये यूएनएचसीआर के साथ काम कर रहा है लेकिन उन्हें फिर से बसाने की योजना धीमी है क्योंकि शरणार्थी सुरक्षा कारणों से अपने देश वापस नहीं चाहते हैं। पिछले साल सत्ता में आने के बाद खान ने इन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के बारे में चर्चा शुरू की थी।