{"_id":"68407f4ba68535af2a0323a4","slug":"trump-says-putin-told-him-that-russia-will-respond-to-ukrainian-attack-on-airfields-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: ट्रंप-पुतिन के बीच हुई बातचीत, रूस यूक्रेनी हमले का देगा जवाब; ईरान के परमाणु मुद्दे पर भी चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: ट्रंप-पुतिन के बीच हुई बातचीत, रूस यूक्रेनी हमले का देगा जवाब; ईरान के परमाणु मुद्दे पर भी चर्चा
Wed, 04 Jun 2025 10:45 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:45 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बुधवार को एक फोन कॉल में बहुत सख्त तरीके से कहा कि रूस, यूक्रेन के द्वारा किए गए हालिया ड्रोन हमले का जवाब देगा।' ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। हालांकि बाद में ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें साफ शब्दों में कहा है कि रूस, यूक्रेन के हालिया ड्रोन हमले का जवाब जरूर देगा। यह बातचीत बुधवार को फोन पर हुई, जो करीब 1 घंटे 15 मिनट तक चली। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करके इस बातचीत की जानकारी दी। हालांकि बाद में ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
यूक्रेनी ड्रोन हमला और रूस की चेतावनी
ट्रंप के मुताबिक, पुतिन ने यूक्रेन की तरफ से रूसी एयरफील्ड्स (हवाई अड्डों) पर किए गए ड्रोन हमले का जिक्र किया और कहा कि इस हमले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुतिन ने यह बात बहुत दृढ़ता से कही कि रूस इस पर कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने लिखा, 'हमने यूक्रेन की तरफ से रूस के डॉक्स में खड़े विमानों पर किए गए हमले और दोनों पक्षों द्वारा चल रहे अन्य हमलों पर चर्चा की। यह एक अच्छा संवाद था, लेकिन इससे तात्कालिक शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती।'
यह भी पढ़ें - Ukraine: 'रूस को रोकने के लिए जल्द करें एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति', जेलेंस्की की पश्चिमी देशों से अपील
विज्ञापन
शांति नहीं, लेकिन संपर्क बना- ट्रंप
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि यह बातचीत शांति की ओर कोई ठोस कदम नहीं है, लेकिन दोनों देशों के बीच संपर्क बनाए रखना जरूरी है। यह बातचीत 19 मई के बाद ट्रंप और पुतिन के बीच पहली बार हुई है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा
इस फोन कॉल के दौरान ट्रंप और पुतिन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी गंभीर बातचीत की। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पुतिन से कहा कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाने चाहिए, और इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच सहमति दिखी। ट्रंप ने लिखा, 'मैंने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता, और मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर हमारी राय एक जैसी है।' ट्रंप के अनुसार, पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि वे ईरान के साथ हो रही बातचीत में हिस्सा लेने को तैयार हैं और इस मुद्दे को जल्दी हल करने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान ने कबूली सात और ठिकानों पर तबाही: आखिर क्या है इनकी अहमियत, आतंक के आकाओं को मिले कितने गहरे जख्म?
ट्रंप ने ईरान पर लगाया आरोप
ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान जानबूझकर इस मुद्दे पर फैसला लेने में देरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ईरान को इस विषय पर स्पष्ट और अंतिम निर्णय लेना होगा। 'यह मेरा मानना है कि ईरान जानबूझकर फैसले को टाल रहा है, लेकिन अब इस अहम मुद्दे पर हमें जल्द ही एक निश्चित जवाब चाहिए।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन