फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine seeks air defence systems as Western backers meet without Pentagon chief

Ukraine: 'रूस को रोकने के लिए जल्द करें एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति', जेलेंस्की की पश्चिमी देशों से अपील

Wed, 04 Jun 2025 10:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स (बेल्जियम)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स (बेल्जियम) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से ज्यादा समय से भीषण युद्ध जारी है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के मिसाइल हमलों से बचाव के लिए पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम और हथियारों के उत्पादन में तेजी लाने की अपील की। 

विज्ञापन
Ukraine seeks air defence systems as Western backers meet without Pentagon chief
वलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : x/@ZelenskyyUa

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को पश्चिमी देशों से अपील की कि वे रूस के मिसाइल हमलों को रोकने के लिए वायु रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) की आपूर्ति तेज करें और यूक्रेन में हथियारों का उत्पादन बढ़ाने में मदद करें। जेलेंस्की ने ब्रसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में आयोजित 'यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह' की बैठक की वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया। 

विज्ञापन


इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका में बने पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम इस समय सबसे प्रभावी हैं। इन्हीं के जरिए रूस को मिसाइल हमलों और आतंक को रोकने पर मजबूर किया जा सकता है। उन्होंने 50 और देशों के प्रतिनिधियों से पुराने वादे को निभाने की भी अपील की। इस बार की बैठक में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ शामिल नहीं हुए। यह समूह 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बनाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में होगी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा; रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


हेगसेथ की गैरमौजूदगी को ट्रंप प्रशासन की ओर से यूक्रेन से दूरी बनाए रखने के एक और संकेत के रूप में देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, युद्ध में फरवरी 2022 से अब तक 12 हजार से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों की जान जा चुकी है और दोनों पक्षों के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं।

जेलेंस्की ने यह भी अपील की कि देश के अंदर बने हथियारों को खरीदने में मदद की जाए। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी रक्षा उद्योग में अभी भी बड़ी क्षमता है, लेकिन उसे वित्त की जरूरत है। हथियार खरीदने के लिए लगभग 18 अरब डॉलर का बजट अंतर बना हुआ है। 

इस बैठक की अध्यक्षता ब्रिटेन और जर्मनी ने की। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि यूक्रेन की मदद के लिए ड्रोन निर्माण को दस गुना बढ़ाया जाएगा, क्योंकि युद्ध के इस चौथे साल में ड्रोन निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। हीली ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यूक्रेनी सैनिकों को हर जरूरी मदद सही समय पर मिले। यह सिर्फ यूक्रेन की नहीं, बल्कि यूरोप और हमारी भावी पीढ़ियों की सुरक्षा की लड़ाई भी है। 


ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का सकारात्मक रुख: शांति की जताई उम्मीद, दोनों देशों से बातचीत की अपील

वहीं, लिथुआनिया की रक्षा मंत्री डोविले सकालिएने ने कहा, सच्चे दोस्तों की पहचान मुश्किल समय में होती है, इसलिए यूक्रेन को समर्थन जारी रखना और बढ़ाना बहुत जरूरी है। 

अब तक इस संपर्क के जरिए करीब 126 अरब डॉलर की सैन्य मदद यूक्रेन को दी जा चुकी है, जिसमें से 66.5 अरब डॉलर सिर्फ अमेरिका से आए हैं।  हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी में सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने इस मंच की कोई भी बैठक खुद की अध्यक्षता में नहीं बुलाई है। नाटो देशों की चिंता यह है कि अमेरिका यूरोप से सेना हटाकर हिंद प्रशांत क्षेत्र पर फोकस कर सकता है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed