{"_id":"5e36604e8ebc3e4b4102776d","slug":"pakistan-four-minor-boys-arrested-in-hindu-temple-vandalism-incident-in-sindh-province-set-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में चार गिरफ्तार, पुलिस ने बाद में छोड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में चार गिरफ्तार, पुलिस ने बाद में छोड़ा
Sun, 02 Feb 2020 11:08 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपरकर जिले में स्थित हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उन्हें मुक्त कर दिया क्योंकि शिकायतकर्ता ने उनके खिलाफ आरोप वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार प्रेम कुमार ने चार नाबालिग लड़कों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस ले लिया है क्योंकि स्थानीय हिंदू पंचायत नेताओं ने उनसे ऐसा करने का अनुरोध किया था। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कुमार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
एफआईआर में कुमार ने कहा था कि 26 जनवरी को चार लोगों ने मंदिर में तोड़-फोड़ की थी। जिन्होंने देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया था। हालांकि चारों नाबालिग लड़कों की उम्र 12-15 साल के बीच है। उन्होंने मंदिर के अंदर जाने और वहां रखे मनी बॉक्स से पैसा चुराने की बात कही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में यह खबर आने के बाद से ही लोगों ने घटना की निंदा की थी। शनिवार को मीठी के जिला एवं सत्र न्यायालय के समक्ष आरोपियों को पेश किया गया था। अदालत ने सभी की रिहाई का आदेश दिया जब कुमार ने सुनवाई के दौरान उनपर लगे आरोपों को वापस लेने के लिए आवेदन जमा कराया।