{"_id":"5ec262f53c6e44675c1ac6ac","slug":"pakistan-four-employees-of-prime-minister-residence-infected-with-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : प्रधानमंत्री आवास के चार कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : प्रधानमंत्री आवास के चार कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित
Mon, 18 May 2020 03:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 May 2020 03:57 PM IST
सार
पाकिस्तान में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। यहां प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास में चार कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 42 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां इस वायरस के चलते अभी तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का सरकारी निवास
- फोटो : Pakistan Tribune
विस्तार
पड़ोसी देश पाकिस्तान भी कोरोना के प्रकोप से त्रस्त है। ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में प्रधानमंत्री आवास के चार कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया सूत्रों के हवाले से कह रही है कि चारों कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास में कोरोना के संक्रमण को ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले एक समाजसेवी संगठन के प्रमुख ने यहां आकर प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद जांच में उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। हालांकि, प्रधानमंत्री इमरान खान की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
पाक मीडिया का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास में इमरान लोगों से मिलते रहते हैं। इसे देखते हुए आवास को इंफेक्शन मुक्त रखने के लिए लगातार सफाई और डिसइंफेक्शन किया जाता है। इमरान के सलाहकार शहबाज गिल ने कहा कि हर महत्वपूर्ण स्थल के स्टाफ की नियमित तौर पर कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन