फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX launches four astronauts for six month space station mission

पति अंतरिक्ष में होगा, पत्नी देगी बच्चे को जन्म: स्पेसएक्स ने चार यात्रियों को स्टेशन भेजा, क्या है मिशन?

Thu, 01 Oct 2026 09:14 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, केप कर्निवाल।
पीटीआई, केप कर्निवाल। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 09:14 PM IST
सार

स्पेसएक्स ने नासा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा है। करीब छह महीने के इस अभियान की कमान जेसिका वाटकिंस संभाल रही हैं, जिन्होंने पहली अश्वेत महिला दल कमांडर बनने का इतिहास रचा। कनाडा के जोशुआ कुट्रिक की पत्नी नवंबर के अंत में तीसरे बच्चे को जन्म देंगी। नासा और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी इस दौरान कुट्रिक और उनके परिवार के बीच संपर्क बनाए रखने में मदद करेंगे।
 

विज्ञापन
SpaceX launches four astronauts for six month space station mission
स्पेसएक्स का खास मिशन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्पेसएक्स ने नासा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा है। करीब छह महीने तक चलने वाले इस अभियान में जेसिका वाटकिंस दल की कमान संभाल रही हैं और अंतरिक्ष में किसी दल का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बनी हैं। कनाडा के जोशुआ कुट्रिक की पत्नी नवंबर के अंत में तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में नासा उनके परिवार से संपर्क बनाए रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन


किस मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया?
स्पेसएक्स ने बृहस्पतिवार, एक अक्तूबर को अमेरिका के केप कैनावेरल अंतरिक्ष केंद्र से चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया। यह अभियान नासा के लिए है। अंतरिक्ष यान की ईंधन प्रणाली में रिसाव ठीक करने के कारण उड़ान में तीन सप्ताह की देरी हुई थी। इस मिशन के तहत चारों यात्री करीब छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे और उनका अभियान वसंत ऋतु तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में कितना समय लगेगा?
चारों अंतरिक्ष यात्रियों को उड़ान के करीब आठ घंटे बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। यह स्पेसएक्स की अब तक की सबसे तेज यात्रा हो सकती है। वहां पहुंचने के बाद वे उन चार अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे, जो फरवरी से इस कक्षीय प्रयोगशाला में रह रहे हैं। यह अभियान अंतरिक्ष स्टेशन पर लंबे समय तक चलने वाले मानव मिशनों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल में कौन-कौन शामिल?
इस मिशन की कमान नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका वाटकिंस के हाथ में है। वह अंतरिक्ष की कक्षा में किसी दल का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बनी हैं। भूविज्ञानी वाटकिंस ने करीब एक दशक पहले मंगल ग्रह पर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर के साथ काम किया था। वह 2022 में भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लंबे समय तक रह चुकी हैं।

उनके साथ नासा के ल्यूक डेलाने, कनाडा के जोशुआ कुट्रिक और रूस के सर्गेई टेटेरियातनिकोव अभियान पर गए हैं। डेलाने मरीन कोर से सेवानिवृत्त हैं, कुट्रिक कनाडा की वायुसेना में कर्नल हैं और टेटेरियातनिकोव पहले पनडुब्बी पर तैनात रह चुके हैं। इन तीनों का यह पहला अंतरिक्ष अभियान है।

पहली अश्वेत महिला कमांडर: जेसिका वाटकिंस ने अंतरिक्ष में दल का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बनकर इतिहास रचा।
तीन देशों की भागीदारी: इस दल में अमेरिका, कनाडा और रूस के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
क्रू-13 की खास पहचान: यह नासा के लिए स्पेसएक्स का 13वां मानव अंतरिक्ष अभियान है। इसके प्रतीक चिह्न में 1970 के अपोलो-13 चंद्र अभियान की विरासत को सम्मान दिया गया है। उस अभियान में गंभीर संकट के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी हुई थी।

यह भी पढ़ें: उड़ते विमान में भारतीय कप्तान पर हमला: नेतन्याहू बोले- सह-पायलट कट्टरपंथी सोच से प्रभावित; ईरान पर क्या दावा?

कनाडाई अंतरिक्ष यात्री के लिए क्या है खास?
कनाडा के जोशुआ कुट्रिक की पत्नी हीदर नवंबर के अंत में उनके तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उस समय कुट्रिक अंतरिक्ष में होंगे। वह पृथ्वी की कक्षा में रहते हुए पिता बनने वाले चौथे पुरुष होंगे। कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने बच्चे के जन्म के दौरान पूरे परिवार को सहयोग देने का भरोसा दिया है। नासा की प्रबंधक डाना वीगल ने उड़ान से एक दिन पहले कहा कि छह महीने में जीवन बदलने वाली कई घटनाएं हो सकती हैं। एजेंसी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि कुट्रिक अपने परिवार से जुड़े रहें।


अंतरिक्ष से परिवार के संपर्क में: नासा कुट्रिक को बच्चे के जन्म के दौरान परिवार से जोड़े रखने के लिए हरसंभव मदद करेगा।
पहले भी बने हैं ऐसे मौके: 2004 में नासा ने अंतरिक्ष यात्री माइक फिन्के की बेटी के जन्म के समय अंतरिक्ष स्टेशन से अस्पताल के प्रसव कक्ष तक रेडियो संपर्क कराया था। 2009 में रैंडी ब्रेस्निक ने भी अंतरिक्ष से अस्पताल में अपनी पत्नी से संपर्क किया था।

पहले भी पिता बनने की खबर किसी यात्री को मिली है? 
ऑस्ट्रिया के अंतरिक्ष यात्री फ्रांज वीबॉक की बेटी का जन्म 1991 में उस समय हुआ था, जब वह सोवियत संघ के मीर अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। उन्हें अपनी बेटी के जन्म की जानकारी अगले दिन मिली थी। इसके उलट, नासा इस बार कुट्रिक को परिवार के इस खास पल से जोड़ने की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed