{"_id":"6abefc47a5cec2f4f5013abb","slug":"world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-afghanistan-ttp-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश के समाचार: मेक्सिको के प्रशांत तट के पास तूफान रैचल श्रेणी 3 में पहुंचा, कई राज्यों में नुकसान की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेश के समाचार: मेक्सिको के प्रशांत तट के पास तूफान रैचल श्रेणी 3 में पहुंचा, कई राज्यों में नुकसान की आशंका
Fri, 02 Oct 2026 06:05 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान रैचल मेक्सिको के प्रशांत तट के पास श्रेणी 3 के तूफान में बदल गया है। यह तूफान बाजा कैलिफोर्निया के दक्षिणी छोर से करीब 245 मील यानी 390 किलोमीटर दूर है। रैचल धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले दिन तक इसके और मजबूत होने की संभावना है। इसके बाद सप्ताहांत में इसके कमजोर पड़ने का अनुमान है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने चेतावनी दी है कि रैचल से उठने वाली ऊंची समुद्री लहरें मेक्सिको के तट पर जानलेवा सर्फ और तेज समुद्री धाराएं पैदा कर सकती हैं।
अनुमान था कि रैचल मेक्सिको के तट के समानांतर आगे बढ़ेगा और इसके बाद प्रशांत महासागर में पश्चिम दिशा की ओर मुड़ जाएगा। मेक्सिको के अधिकारियों ने कहा कि वे अब भी अलर्ट पर हैं। बाजा कैलिफोर्निया सुर, सिनालोआ और जलिस्को राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके कारण भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने, नदियों के उफान पर आने और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है।

मियामी विमान हादसे को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ क्या खुलासा?
अमेरिका की प्रारंभिक संघीय रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मियामी में पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेजन के कार्गो विमान के पायलटों को उतरते समय तेज पिछली हवा यानी टेल विंड की संभावित स्थिति के बारे में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने जानकारी नहीं दी थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की गुरुवार को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विमान को लैंडिंग की अनुमति देने से केवल चार मिनट पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने एक अन्य विमान को हवा से जुड़ी चेतावनी दी थी। इसमें दक्षिण दिशा से 25 मील प्रति घंटे यानी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंकों की जानकारी दी गई थी। लेकिन अमेजन के कार्गो विमान के पायलटों को हवा के बारे में जानकारी नहीं दी गई।
एनटीएसबी की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय नियमों के तहत जब रनवे पर टेल विंड की स्थिति हो तो विमान को रनवे इस्तेमाल करने की अनुमति देते समय हवा की दिशा और उसकी गति दोनों बताना जरूरी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में हादसे की वजह तय नहीं की गई है। जांच अभी जारी है और इसे पूरा होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।