फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Former Prime Minister Imran Khan has been arrested Know all about it Latest News Update

Imran Khan Arrested: इमरान खान गिरफ्तार, शीशे तोड़कर घुसे पाक रेंजर्स और पूर्व PM को कोर्टरूम से उठा ले गए

Tue, 09 May 2023 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 09 May 2023 10:13 PM IST
सार

मामले के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को तलब किया। उन्होंने 15 मिनट में सभी को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा। जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे। आप यह बताएं कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?

विज्ञापन
Pakistan Former Prime Minister Imran Khan has been arrested Know all about it Latest News Update
इमरान खान - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि उन्हें पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की गई है। इमरान जब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन


 

हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने पूछा- गिरफ्तार क्यों किया?
मामले के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को तलब किया। उन्होंने 15 मिनट में सभी को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा। जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे। आप यह बताएं कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।


गिरफ्तारी से पहले इमरान और बाद में पार्टी ने क्या कहा?
गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि मुझ पर कोई मामला नहीं है। वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। इसके बाद खबर आई कि इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान का अपहरण कर लिया है। रेंजसे ने इमरान को धक्का दिया। इस धक्कामुक्की में वे घायल हुए हैं।

 

क्या है अल-कादिर ट्रस्ट केस?
यह एक विश्वविद्यालय से जुड़ा मामला है। आरोप है कि इमरान ने बतौर प्रधानमंत्री इसे गैरकानूनी तरीके से करोड़ों रुपए की जमीन मुहैया कराई थी। इसका खुलासा पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज ने किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान और उनकी पत्नी ने उनकी गिरफ्तारी के नाम पर धमकाकर अरबों रुपये की जमीन अपने नाम करा ली। बाद में रियाज और उनकी बेटी का ऑडियो भी लीक हुआ था। इसमें इमरान की पत्नी बुशरा बीबी की ओर से पांच कैरेट के हीरे की अंगूठी मांगे जाने की बात सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed