फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan former Prime Minister Imran Khan Attock Jail Adiala Jail Islama High Court

पाकिस्तान: इमरान खान को अब जेल में मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधा, अदालत ने दिया अदियाला जेल में ट्रांसफर का आदेश

Mon, 25 Sep 2023 02:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 25 Sep 2023 02:30 PM IST
सार

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इमरान खान को अटोक जेल से निकालकर रावलपिंडी के अदियाला जेल में रकने का निर्देश दिया। 70 वर्षीय इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सजा के तौर पर पांच अगस्त से ही अटोक जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
Pakistan former Prime Minister Imran Khan Attock Jail Adiala Jail Islama High Court
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने सोमवार को अधिकारियों से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पंजाब प्रांत के अटोक जेल से निकालकर रावलपिंडी के गैरीसन शहर के उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में रखने का आदेश दिया है। अगस्त में तहरीक-ए-इस्लाम पार्टी ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पूर्व पीएम को उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में रखने के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इमरान खान को अटोक जेल से निकालकर रावलपिंडी के अदियाला जेल में रखने का निर्देश दिया। 70 वर्षीय इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सजा के तौर पर पांच अगस्त से ही अटोक जेल में रखा गया है। हालांकि, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनकी सजा निलंबित कर दी थी, लेकिन उन्हें गुप्त दस्तावेजों को लीक करने के मामले में अटोक जेल में ही रखा गया। 
विज्ञापन


सरकारी गोपनीयता अधिनियम के अंतर्गत एक विशेष अदालत ने गुप्त दस्तावेजों को लीक करने के मामले में 13 सितंबर को इमरान खान की रिमांड बढ़ाकर 26 सितंबर तक कर दी। इस्लामाबाद अदालत ने पूर्व पीएम को तीन साल की सजा सुनाई है और अधिकारियों को उन्हें अदियाला जेल में रखने का भी आदेश दिया है। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद से ही इमरान खान को अटोक जेल में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed