फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Former PM Nawaz Sharif can return to his country today, plane got permission to land in Islamabad

Pakistan: पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने वतन वापसी की, चार साल बाद पाकिस्तान की जमीन पर रखा कदम

Sat, 21 Oct 2023 02:58 PM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 02:58 PM IST
सार

पूर्व कानून मंत्री सीनेटर आजम तरार और पार्टी नेताओं सहित पीएमएल-एन सुप्रीमो की कानूनी टीम उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद है।

विज्ञापन
Pakistan: Former PM Nawaz Sharif can return to his country today, plane got permission to land in Islamabad
Nawaz Sharif returns to Pakistan - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज यानी शनिवार को चार सालों के निर्वासन के बाद वापस पाकिस्तान लौट आएं हैं। बीते चार सालों से वह लंदन में रह रहे थे और वहीं अपनी बीमारी का इलाज करा रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व कानून मंत्री सीनेटर आजम तरार और पार्टी नेताओं सहित पीएमएल-एन सुप्रीमो की कानूनी टीम उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद है। तरार ने कहा कि नवाज के आगमन पर उनसे राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर सलाह ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वीआईपी लाउंज में जाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ के समर्थक उनके आगमन से पहले लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में एकत्र हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले, पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को ले जाने के लिए बुक किए गए विशेष विमान को देश में उतरने की अनुमति दे दी थी। इस बीच, विपक्षी दलों ने उनकी वापसी के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम की आलोचना की थी। वर्ष 2020 में मिली जमानत के बाद से ही शरीफ ब्रिटेन में रह रहे थे।


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को उम्मीद है कि उन्हें पाकिस्तान लौटते ही जेल नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पहले ही उन्हें अस्थायी राहत दे दी है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में भी कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी निलंबित कर दी है। पार्टी नेताओं ने शरीफ को पाकिस्तान लाने के लिए निजी विमान किराये पर लिया है।

विपक्ष का विरोध 
पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने नवाज की वापसी का विरोध किया है। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, एक व्यक्ति के लिए संविधान, चुनाव व लोकतंत्र को बाधित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed