फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Former PM Imran Khan claims wife Bushra Bibi given Toilet Cleaner with food downgrading health

Pakistan: कोर्ट में बिफर गए इमरान खान, पत्नी बुशरा को जेल में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर खाना दिए जाने का लगाया आरोप

Sat, 20 Apr 2024 09:00 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 09:00 AM IST
सार

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इमरान खान को प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने की सलाह दी है। अदालत ने इमरान को व्यवस्था का सम्मान करने की हिदायत देते हुए कहा कि वे मीडिया को सुनवाई के बाद भी संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Pakistan Former PM Imran Khan claims wife Bushra Bibi given Toilet Cleaner with food downgrading health
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर खाना दिया जा रहा है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में शुक्रवार को भ्रष्टाचार के एक मामले की सुनवाई के दौरान इमरान खान ने जज जावेद राणा के सामने ही इस मामले का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि जेल में और ज्यादा दीवारें बना दी गई हैं, जिससे यह एक बंद कोर्ट में जारी सुनवाई की तरह लगने लगी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शौकत खानम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर असीम यूसफ ने बुशरा बीबी की जांच शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में कराने की सलाह दी है। हालांकि, जेल प्रशासन उनकी जांच सिर्फ पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीआईएमएस) में कराने पर अड़ा है। 
विज्ञापन


इमरान ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को खाने में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर दिया जा रहा है, जिससे उन्हें हर दिन पेट में समस्या हो रही है और उनकी तबीयत बिगड़ रही है। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इमरान खान को प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने की सलाह दी है। अदालत ने इमरान को व्यवस्था का सम्मान करने की हिदायत देते हुए कहा कि वे मीडिया को सुनवाई के बाद भी संबोधित कर सकते हैं। इस पर इमरान ने कहा कि जेल प्रशासन कोर्ट में सुनवाई खत्म होने के तुरंत बाद ही मीडिया को बाहर भेज देता है। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि सुनवाई होने के बाद उन्हें पत्रकारों से 10 मिनट बात करने दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुशरा बीबी भी लगा चुकी हैं जहर दिए जाने के आरोप
इससे पहले बुशरा बीबी ने सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके निजी आवास में जहर दिया गया है। इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि उन्हें अस्पताल में मेडिकल जांच की अनुमति दी जाए। बुशरा बीवी की तरफ से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शोएब शाहीन ने याचिका दायर की। याचिका में अपील की गई कि बुशरा का इलाज शौकत खानम अस्पताल में कराया जाए। बता दें कि शौकत खानम अस्पताल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के चैरिटेबल ट्रस्ट का हिस्सा है। 

याचिका में क्या आरोप लगाए गए?
याचिका में आरोप लगाया गया है कि 49 साल की बुशरा बीवी को इमरान खान के घर में पुलिस के सख्त पहरे के बीच कैद में रखा गया है और वहां उन्हें खाने में जहर दिया गया। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी भ्रष्टाचार के एक केस की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के सयोंजक इमरान खान ने न्यायाधीश को बताया था कि उनकी पत्नी को खाने में जहर दिया गया, जिस वजह से उनके शरीर में कई जगह निशान पड़ गए। इसके अलावा यह भी कहा गया जहर की वजह से उनकी जीभ में भी असर पड़ रहा है। 


बुशरा बीवी के डॉक्टर ने बताई थी यह बात
हालांकि, बुशरा बीवी के डॉक्टर का जांच के बाद कहना है कि उन्हें खाने में किसी तरह का जहर नहीं दिया गया। बता दें कि 71 वर्ष के गौहर अली खान को अगस्त 2023 में अदियाला जेल में डाला गया था। इसके अलावा इमरान खान के आवास में बुशरा बीवी को पुलिस के कड़े पहरे के बीच रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed