फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan former foreign minister shah mahmood qureshi pti leader cheema and his wife got house arrested

Pakistan: PTI नेता कुरैशी, चीमा और उनकी पत्नी नजरबंद, रावलपिंडी प्रशासन ने कानून व्यवस्था का दिया हवाला

Wed, 24 May 2023 01:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 01:21 PM IST
सार

पाकिस्तानी की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी की अदियाली जेल से रिहा होने के कुछ मिनट बाद ही उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। कुरैशी के रिहा होते ही मुसर्रत चीमा को भी गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटते ही पाकिस्तानी पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि वह अभी भी पीटीआई का हिस्सा हैं और रहेंगे।

विज्ञापन
pakistan former foreign minister shah mahmood qureshi pti leader cheema and his wife got house arrested
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीटीआई के वरिष्ठ नेता महमूद कुरैशी को पाकिस्तानी सरकार ने नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीटीआई नेता जमशेद चीमा और उनकी पत्नी मुसर्रत चीमा को भी नजरबंद किया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रावलपिंडी आयुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथी नेताओं को नजरबंद करने के आदेश जारी किए हैं। पाकिस्तान के मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर की धारा तीन के तहत रावलपिंडी कमिश्नर ने नजरबंद के आदेश दिए हैं। बता दें, पूर्व मंत्री कुरैशी और पीटीआई नेता जमशेद चीमा और उनकी पत्नी मुसर्रत को 15 दिनों तक नजरबंद करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 कुछ मिनट बाद ही उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया
पाकिस्तानी की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी की अदियाली जेल से रिहा होने के कुछ मिनट बाद ही उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। कुरैशी के रिहा होते ही मुसर्रत चीमा को भी गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटते ही पाकिस्तानी पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि वह अभी भी पीटीआई का हिस्सा हैं और रहेंगे। पीटीआई के उपाध्यक्ष शिरीन मजारी ने पहले कहा था कि वह पार्टी छोड़कर राजनीति छोड़ देंगे, जिसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने एलान किया कि वह पार्टी में ही शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

इस्लामाबाद हाईकोर्ट में कुरैशी ने हलफनामा दिया था कि वह न तो अब आंदोलन करेंगे न ही वह कार्यकर्ता को भड़काएंगे। इसके बाद हाईकोर्ट ने उनकी रिहाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में दंगों और आगजनी के मामलों में गिरफ्तार किया था

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के बाद कुरैशी को किया गिरफ्तार
9 मई को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद  हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के शीर्ष नेताओं में कुरैशी भी शामिल थे। खान के समर्थकों ने लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस, फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की और संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठानों को भी आग लगा दी थी। इमरान समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed