फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Foreign Minister Bilawal says he's not afraid of threats by militants

Pakistan: टीटीपी को लेकर विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बयान, कहा- आतंकवादियों की धमकियों से नहीं डरता

Fri, 06 Jan 2023 05:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 05:28 AM IST
सार

बिलावल अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह टीटीपी को एक आतंकवादी संगठन मानते आए हैं और इससे जुड़े लोग इंसान नहीं।

विज्ञापन
Pakistan Foreign Minister Bilawal says he's not afraid of threats by militants
Bilawal Bhutto Zardari - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को कहा कि वह आतंकवादियों की धमकियों से नहीं डरते। उनका यह बयान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा सत्ताधारी दलों के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की धमकी दिये जाने के एक दिन बाद आया।

विज्ञापन


बिलावल अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह टीटीपी को एक आतंकवादी संगठन मानते आए हैं और इससे जुड़े लोग इंसान नहीं। हम पहले से ही आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। उन्होंने टीटीपी से जुड़े लोगों को चरमपंथी और आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि टीटीपी से जुड़े लोगों की धमकी से नहीं डरने वाले है।
विज्ञापन


टीटीपी ने दी धमकी
पाकिस्तान में सत्ताधारी गठबंधन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने बुधवार को चेतावनी दी। उसने कहा कि अगर उग्रवादियों के खिलाफ कड़े उपाय जारी रखे तो दो प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया जाएगा। अल-कायदा का करीबी माने जाना वाले आतंकी संगठन टीटीपी ने एक बयान में कहा कि अगर ये दोनों दल अपने रुख पर कायम रहे और सेना के गुलाम बने रहे तो उनके प्रमुख लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समूह ने चेतावनी दी कि लोगों को ऐसे प्रमुख लोगों के करीब जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनजीर भुट्टो 2007 में एक आतंकवादी हमले में मारी गई थीं
आतंकी संगठन ने दावा किया कि टीटीपी केवल पाकिस्तान में जिहाद चला रहा था और हमारा लक्ष्य देश पर कब्जा कर रही सुरक्षा एजेंसियां हैं। पाकिस्तानी तालिबान ने विशेष रूप से विदेश मंत्री बिलावल को चेतावनी दी। बिलावल की मां पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो 2007 में एक आतंकवादी हमले में मारी गई थीं।


हमले में मारे गए थे कम से कम 150 लोग
2014 में पाकिस्तानी तालिबान ने पेशावर के उत्तर-पश्चिमी शहर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर धावा बोला, जिसमें 131 छात्रों समेत कम से कम 150 लोग मारे गए। इस हमले ने दुनिया भर में स्तब्ध कर दिया, और व्यापक रूप से निंदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed