{"_id":"686b8cd988f05fe41105b3c4","slug":"pakistan-flood-rain-wreaked-havoc-in-pakistan-72-died-10-days-areas-ndma-alert-most-affected-area-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही, 10 दिन में 72 की मौत, ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही, 10 दिन में 72 की मौत, ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित
Mon, 07 Jul 2025 02:31 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:31 PM IST
सार
पाकिस्तान में लगातार 10 दिन की भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 72 लोगों की जान जा चुकी है और 130 से ज्यादा लोग घायल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान में हुआ है। स्वात नदी में बहने से एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। NDMA ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर
विस्तार
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते 10 दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश और बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है। अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 130 से ज्यादा लोग घायल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान इलाकों में हुआ है। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने अलर्ट जारी कर दिया है।
पाकिस्तान के कई हिस्सों में 26 जून से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन इलाकों में कई घर ढह गए हैं, सड़कें टूट गई हैं और खेतों में पानी भर गया है।
पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह
पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। NDMA ने खासतौर पर पर्यटकों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में न जाने की सलाह दी है। एजेंसी ने कहा है कि मौसम विभाग ने आगे और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे सड़कों पर पानी भर सकता है और अचानक बाढ़ आ सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 10 जुलाई को याचिकाओं पर होगी सुनवाई
स्वात नदी में बह गए 17 लोग, वीडियो वायरल
पिछले महीने पाकिस्तान में बड़ा हादसा हुआ, जब उत्तर पश्चिम के स्वात इलाके में एक ही परिवार के 17 लोग नदी में बह गए। इनमें से 4 को बचा लिया गया, लेकिन बाकी 13 लोगों के शव बाद में बरामद हुए। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें परिवार के लोग छत पर फंसे मदद की गुहार लगाते दिख रहे थे। इस पर प्रशासन की लापरवाही को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिला।
2022 जैसी तबाही की आशंका
पाकिस्तान में 2022 में भी भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई थी। उस दौरान देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया था और करीब 1,737 लोगों की जान चली गई थी। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसी ही स्थिति दोबारा बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: पिता-भाई को खोया, बहन कैंसर से जूझ रहीं, आर्थिक तंगी से लड़कर अब बुलंदियों को चूम रहे आकाश
आपात सेवाएं पूरी तरह अलर्ट पर
आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राहत-बचाव का काम लगातार जारी है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में सेना, पुलिस और राहत एजेंसियां तैनात की गई हैं। कई जगहों पर अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां लोगों को खाना और जरूरी मदद दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हालात काबू में करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन