{"_id":"613973978ebc3e74e77fdb81","slug":"pakistan-fde-bans-teachers-from-wearing-jeans-and-tshirts-no-tights-cloths-for-women-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान की राह चला पाकिस्तान: शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध, महिलाओं के लिए भी फरमान जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान की राह चला पाकिस्तान: शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध, महिलाओं के लिए भी फरमान जारी
Thu, 09 Sep 2021 08:08 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:08 AM IST
सार
तालिबान की तरह पाकिस्तान ने भी महिलाओं और पुरुषों के पहनावे पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के संघीय शिक्षा निदेशालय (एफडीई) ने एक अधिसूचना जारी कर महिला शिक्षकों के जींस और टाइट कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पुरुषों के पहनावे पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पाकिस्तान के संघीय शिक्षा निदेशालय (एफडीई) ने एक अधिसूचना जारी कर महिला शिक्षकों के जींस और टाइट कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पुरुष शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट पहनने से रोकने के लिए भी अधिसूचना जारी की है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने सोमवार को स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र भेजा है। पत्र में प्राचार्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्रत्येक स्टाफ अपना पहनावा सही करे जिससे कि समाज में एक अच्छा संदेश जाए। पत्र में नियमित बाल कटवाने, दाढ़ी ट्रिमिंग, नाखून काटने, शॉवर और इत्र के उपयोग जैसे अच्छे उपायों के बारे में भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान शिक्षा विभाग ने दी सफाई
पाकिस्तान शिक्षा विभाग का कहना है कि हमने रिसर्च के दौरान यह पाया है कि पहनावे का असर लोगों के विचार पर उससे कहीं ज्यादा होता है, जितना समझा जाता है। पहला प्रभाव तो छात्रों के व्यक्तित्व पर ही होता है। हमने यह तय किया है कि महिला शिक्षक अब से जींस या टाइट्स नहीं पहन सकेंगी। पुरुष शिक्षकों के भी जींस और टी-शर्ट पहनने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जा रही है। उन्हें क्लास रूम और लैब्स में टीचिंग गाउन्स या कोट्स पहनना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विरोध शुरू
पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर शिक्षा विभाग के इस फरमान के खिलाफ विरोध की आवाजें उठने लगी हैं । कुछ लोगों का कहना है कि जिस मुल्क का प्रधानमंत्री ही यौन शोषण के लिए महिलाओं के लिबास को दोष देता हो, वहां तो इस तरह के फरमान जारी होने ही थे। लेकिन, उन्हें यह बताना चाहिए कि तीन साल की बच्चियों के साथ होने वाले रेप और मर्डर के लिए कौन से नियम लागू होते हैं।