फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan FATF Gray List Shock to Shahbaz Sharif Financial Action task force meeting retained in the list Latest News Update

Pakistan In Grey List: टास्क फोर्स की बैठक में पाकिस्तान को झटका, FATF की ग्रे लिस्ट में बरकरार 

Fri, 17 Jun 2022 10:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

FATF ने यूक्रेन के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और FATF के भीतर रूसी संघ की भूमिका और प्रभाव को गंभीर रूप से सीमित करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
Pakistan FATF Gray List Shock to Shahbaz Sharif Financial Action task force meeting retained in the list Latest News Update
pakistan in fatf

विस्तार

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की समीक्षा बैठक में पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि बर्लिन में हुई इस बैठक में पाकिस्तान को फिलहाल ग्रे-लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया गया है। बैठक में पाकिस्तान ने कहा कि उसने काले धन पर रोक लगाने और आतंकवाद के लिए वित्तपोषण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। इसकी पड़ताल के लिए ऑन साइट समीक्षा का प्रस्ताव भी रखा गया। इस ऑन साइट विजिट के बाद ही ग्रे लिस्ट के हटाने पर कोई फैसला किया जाएगा। हालांकि, FATF ने पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदमों का स्वागत भी किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अपने जून 2022 के पूर्ण सत्र में FATF ने प्रारंभिक रूप से पाया कि पाकिस्तान ने अपनी दो कार्य योजनाओं को काफी हद तक पूरा कर लिया है, जिसमें 34 आइटम शामिल हैं। पाकिस्तान के सुधारों का कार्यान्वयन शुरू हो गया है या नहीं और क्या यह अब जारी है, इसके लिए ऑन साइट विजिट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा FATF ने यूक्रेन के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और FATF के भीतर रूसी संघ की भूमिका और प्रभाव को गंभीर रूप से सीमित करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


पहले भी ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रहा था पाकिस्तान
इससे पहले भी एफएटीएफ ने पाकिस्तान को काले धन पर रोक नहीं लगाने, आतंकवाद के लिए वित्तपोषण बढ़ाने पर ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रखा था। साथ ही पाकिस्तान से आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे लोगों के खिलाफ जांच करने और उन पर मुकदमा चलाने को भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में क्यों?
पाकिस्तान आतंकी संगठनों और आतंकवादियों पर कार्रवाई करने में नाकाम रहा था। इसलिए पाकिस्तान अभी ग्रे-लिस्ट में बरकरार है। मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को लगातार काबू न कर पाने के चलते पाकिस्तान जैसे देशों को सेफ टैक्स हैवन्स भी करार दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed