फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ex-prime Imran Khan hits out at Punjab govt for double standards

Pakistan: इमरान ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, दोहरे मापदंड का लगाया आरोप, कहा- नहीं करने दी जा रही रैलियां

Mon, 13 Mar 2023 01:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 01:46 AM IST
सार

इमरान खान ने कहा, बदमाशों का गिरोह पंजाब में 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव को स्थगित करने की पूरी कोशिश कर रहा है, वह मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने मेरे खिलाफ 80 फर्जी मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Pakistan ex-prime Imran Khan hits out at Punjab govt for double standards
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पंजाब की कार्यवाहक सरकार पर उसके दोहरे मानकों के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जनसभाएं करने की आजादी दे रही है और उनकी पार्टी को चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है। उनकी जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पार्टी की प्रस्तावित रैली स्थगित करने के बाद इमरान का यह बयान सामने आया। 
विज्ञापन


किक्रेट लीग का आश्वासन देकर लगाई धारा-144 
इमरान खान ने शनिवार को टीवी पर एक संबोधन में घोषणा की, वह रविवार को लाहौर में एक चुनाव अभियान रैली का नेतृत्व करेंगे। अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से पीटीआई के खिलाफ कथित रूप से की गई पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रांतीय राजधानी में धारा 144 लागू कर दी और शहर में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) क्रिकेट मैच के मद्देनजर सुरक्षा का हवाला देते हुए सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार के कदम के खिलाफ चुनाव आयोग के कार्यालयों और अदालतों से संपर्क किया और धारा 144 को अमान्य घोषित कराने की मांग की। 
विज्ञापन


रैली को किया स्थगित 
हालांकि, बाद में इमरान खान ने रैली को स्थगित कर दिया। अपने कार्यकर्ताओं से इस जाल में नहीं पड़ने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, धारा 144 को पीटीआई के चुनाव अभियान पर रोक लगाने के लिए अवैध रूप से लगाई गई है क्योंकि अन्य सभी सार्वजनिक गतिविधियां लाहौर में चल रही हैं। बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता हम्माद अजहर ने भी रैली स्थगित करने की पुष्टि की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम शांतिपूर्ण चुनाव और सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण चाहते हैं और यह संभव है कि रैली कल हो सकती है। हालांकि, पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि शहर में राजनीतिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, सभी राजनीतिक दलों को प्रचार करने की आजादी है।  इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा ने स्थिति पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमान पार्क जाने वाली सड़कों को पुलिस ने किया बंद
पुलिस ने इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया था। विभिन्न मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को खान की पार्टी के एक कार्यकर्ता की लाहौर में उनके आवास के बाहर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed