फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Ex President Asif Ali Zardari admitted to hospital, fatigue due to Parliament session

पाकिस्तान: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी अस्पताल में भर्ती, संसद सत्र के कारण हुई थकान बताई गई वजह

Fri, 02 Jul 2021 09:30 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 02 Jul 2021 09:30 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के अस्वस्थ महसूस करने बाद उन्हें शुक्रवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Pakistan: Ex President Asif Ali Zardari admitted to hospital, fatigue due to Parliament session
asif ali zardari

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के अस्वस्थ महसूस करने बाद उन्हें शुक्रवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पीपीपी नेता मुनावर अंजुम ने बताया कि जरदारी (65) को उनके चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल ले जाया गया। वह इस्लामाबाद से शुक्रवार को यहां आए थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उनके रक्त के नमूने लिए और इलाज शुरू कर दिया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पार्टी सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में कहा है कि जरदारी, अदालत में पेशी के लिए यात्रा करने और बजट सत्र के कारण थकान होने से बीमार पड़ गए।
विज्ञापन


बिलावल भुट्टो कराची पहुंचे
अंजुम ने बताया कि पीपीपी के सह-अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का अपना दौरा रद्द कर दिया है, जहां चुनाव प्रचार चल रहा है। वह अपने पिता से मिलने के लिए कराची पहुंच गए हैं। बिलावल की बड़ी बहन बख्तावर भुट्टो जरदारी भी अपने पति के साथ दुबई से पहुंचीं। उनके साथ बिलावल की एक और बहन आसिफा भी पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुम ने बताया कि जरदारी सोमवार से इस्लामाबाद में संसद के सत्र में शामिल हो रहे थे। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति जरदारी 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं। पिछले साल अक्तूबर में जरदारी को रक्त में शर्करा (शुगर) की मात्रा कम हो जाने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


पीपीपी के वरिष्ठ नेता पर भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे हैं और उन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा चिकित्सकीय आधार पर जमानत दिए जाने के बाद दिसंबर 2019 में रिहा कर दिया गया था। जरदारी हृदय की ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जिसमें उनके दिल को रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा की कमी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed